1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ये UP पंचायत चुनाव है भइया, कुछ भी हो सकता है, जिला पंचायत चुनाव में पति-पत्नी आमने-सामने

ये UP पंचायत चुनाव है भइया, कुछ भी हो सकता है, जिला पंचायत चुनाव में पति-पत्नी आमने-सामने

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ये UP पंचायत चुनाव है भइया, कुछ भी हो सकता है, जिला पंचायत चुनाव में पति-पत्नी आमने-सामने

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

रायबरेली: ये यूपी पंचायत चुनाव है भइया, इस चुनाव में कई ऐसे प्रत्याशी सामने आये, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। चाहे जौनपुर से अपनी भाग्य आजमा रही बॉलीवुड अभिनेत्री हो, याफिर आरक्षण प्रक्रिया में सीट बदल जाने के बाद दूसरे जाति की लड़की से अपने बेटे की शादी कर नई नवेली दुल्हन को चुनावी मैदान में उतारने का मामला हो। एक और हैरतअंगेज मामला बरेली जिले से सामने आया है, जिसे जानकर आप भी दंग रह जायेंगे।

दरअसल, आगामीं विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियां पंचायत चुनाव को सेमीफाइनल के रुप में देख रहीं हैं। गांधी परिवार का गढ़ माना जाने वाला रायबरेली में भी पहले चरण में ही 15 अप्रैल को मतदान होगा। जिला पंचायत की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इसमें कई दलित समुदाय के दिग्गज अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

वहीं रायबरेली के महाराजगंज प्रथम जिला पंचायत सदस्य की सीट पर तीन पूर्व विधायकों की साख दांव पर लगी है। हैरानी की बात यह है कि एक पूर्व विधायक के सामने तो उनकी पत्नी ने ही ताल ठोक रखी है।

पंजायत चुनाव में रायबरेली महाराजगंज प्रथम से जिला पंचायत सदस्य की सीट सबसे हाईप्रोफाइल मानी जाती रही है। यहां बछरावां सीट से जीत दर्ज करने वाले तीन पूर्व विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। जिले की बछरावां सुरक्षित सीट से विधायक रहे राजराम त्यागी, श्यामसुंदर भारती और रामलाल अकेला के सियासी भविष्य का फैसला महाराजगंज प्रथम जिला पंचायत सीट पर होने वाला है, जिसके चुनावी नतीजे जिले के सियासी भविष्य तय करने वाले होंगे।

इसी सीट से पूर्व विधायक श्याम सुंदर भारती खुद और उनकी पत्नी चंद्रकली आमने-सामने हैं। चंद्रकली खुद को सपा प्रत्याशी बता रही हैं। श्यामसुंदर भारती अपनी पत्नी को चुनावी मात नहीं देना चाहते हैं बल्कि उन्हें जिताने के लिए मशक्कत कर रहे हैं।

श्यामसुंदर भारती ने बताया कि महाराजगंज की जनता और वोटर बहुत समझदार है। वोटरों में किसी तरह का कोई कंफ्यूज नहीं हैं सब लोग जानते हैं कि विधायक जी अपनी पत्नी को चुनाव लड़ा रहे हैं। ऐसे में वो अपने ही क्षेत्र के लोगों को चुनकर जिला पंचायत भेजना चाहते हैं।

आपको बता दें कि जिला पंचायत पहुंचने के लिए बीजेपी के सहारे मैदान में उतरे हैं। सत्ता धारी दल के होने के नाते राजाराम त्यागी की मजबूत दावेदारी मानी जा रही है, लेकिन दो बार के पूर्व विधायक के बेटे और एक बार के विधायक की पत्नी के उतरने से मुकाबला काफी रोचक हो गया है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...