नई दिल्ली : होली आने में तकरीबन 20 से 22 दिन शेष है, उससे पहले ही सोशल मीडिया पर होली से जुड़े ऐसे कई गीत सामने आ रहे है। जिसने धमाल मचा कर रखा है। वहीं दूसरी तरफ भोजपुरी स्टार और गीतकार खेसारी लाल यादव के इस होली गीत ने पूरे सोशल मीडिया पर गदर मचा कर रखा है। जिसे अभी तक 1 करोड़ से भी अधिक बार देखा जा चुका है।
आपको बता दें कि इस गाने के बोल हैं… ‘भतार मोर टेम्पू के ड्राइवर’ (Bhatar Mor Tempu Ke Driver Song)। वैसे तो इस गाने को रिलीज हुए तकरीबन 13 दिन हुए है, लेकिन 13 दिनों में ही इसे 1 करोड़ 24 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। बता दें कि गाने को खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने गाया है, जिसे लिखा कुंदन सिंह ने है और म्यूजिक रौशन सिंह ने दिया है.।
खेसारी के इस भोजपुरी होली गाने को सृष्टि पाठक और विकास सिंह विरप्पन पर फिल्माया गया है। जिसमें दोनों की कैमेस्ट्री बहुत गजब की लग रही है। इस सॉन्ग को दर्शक बहुत पसंद कर रहे है, क्योंकि इसे अभी तक 2 लाख से भी अधिक लोगों ने लाइक किया है।
देखें वीडियो