रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी
नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर अक्सर कई चीजें वायरल होती रहती हैं । जिसमें कुछ चीजें अजीबोगरीब भी होती हैं । ऐसा ही एक माथापच्ची भरा वीडियो सामने आया है । जहां एक लड़की कार पार्क करने के लिए मशक्कत करती नज़र आ रही है । आखिरकार, महिला कार तो पार्क कर लेती है, लेकिन फिर जो होता है, उसे देखकर लोगों की हंसी निकल जा रही है ।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला कार पार्क करने के लिए पहले तो गाड़ी को आगे- पीछे करती है । लेकिन वो ठीक से कार पार्क नहीं कर पाती है और कोशिश करती रहती है । तभी अपने कुत्ते को घुमा रही एक महिला आती है और अपने कुत्ते को उठाकर वहां से चली जाती है ।
The way I screamed after watching the end of this video! 😩😩😩😂 pic.twitter.com/gTmu58sezO
— Stepmother of Dragons 🐲 (@cheembeam) April 12, 2021
जिसके बाद कार चला रही महिला कार से बाहर निकलती है और एक-एक कदम चलकर साइज और दूरी नापने लगती है । फिर जाकर गाड़ी में बैठ जाती है और पार्क करने का प्रयास करने लगती है । वहीं, पास में खड़ी एक अन्य महिला कार चला रही लड़की को गाइड करती है कि वो इस तरह कार को पार्क करें ।
काफी मशक्कत के बाद जब महिला कार पार्क कर लेती है । तो गाइड कर रही महिला पीछे खड़ी गाड़ी में जाकर बैठ जाती है । और गाड़ी लेकर चली जाती है । ये सीन देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं ।
इस वीडियो को @richilbeata नाम की यूजर ने टिक टॉक पर शेयर किया था । जिसे अब तक 9.4 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं । जबकि 4 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है । इस वीडियो को @cheembeam नाम की यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है । जिसे लाख से ज्यादा बार रि-ट्वीट् किया जा चुका है । ट्विटर पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं ।