1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दोनों हाथों से एक साथ लिखती है मेरठ की यह बेटी, हिन्दी ही नहीं इंग्लिश भी, देखें पूरा वीडियो

दोनों हाथों से एक साथ लिखती है मेरठ की यह बेटी, हिन्दी ही नहीं इंग्लिश भी, देखें पूरा वीडियो

By: Amit ranjan 
Updated:
दोनों हाथों से एक साथ लिखती है मेरठ की यह बेटी, हिन्दी ही नहीं इंग्लिश भी, देखें पूरा वीडियो

मेरठ : आपको आमिर खान की फिल्म 3 इडियट तो याद ही होगा, जिसमें बोमन ईरानी यानी की वायरस अपने दोनों हाथों से कुछ भी लिख दिया करता था। इसी तरह यूपी के मेरठ जिले में एक लड़की ऐसी है जो आजकल चर्चा में है। आपको बता दें कि मेरठ की रहने वाली तेजस्वी त्यागी एक साथ दोनों हाथों से लिखती है। खास बात ये है कि वह दोनों हाथों से एक साथ हिंदी और अंग्रेजी भाषा के शब्द उल्टे क्रम में लिखती है और उन्हें पढ़ती सीधा है। तेजस्वी त्यागी की इस प्रतिभा को देखकर हर कोई हैरत में हैं।

4 साल की उम्र लिखना कर दिया था शुरू…

साधारण किसान परिवार में जन्मी तेजस्वी त्यागी कक्षा 9 की पढ़ाई एमपीजीएस से कर रही है। तेजस्वी त्यागी के पिता कुलदीप त्यागी ने बताया कि जब वह चार साल की थी तब पहली बार उसने अपने दोनों हाथों से लिखते देखा। शुरू में वह एक ही भाषा को दोनों हाथों से एक साथ लिखती थी, लेकिन जैसे-जैसे वह बड़ी होती गई उसकी इस प्रतिभा में और निखार आता चला गया। कुछ दिनों बाद तेजस्वी ने दो अलग-अलग भाषाओं में एक साथ सीधा लिखना शुरू किया।

[videopress ZY1ILCZf]

अलग-अलग भाषा में एक साथ उल्टा लिखती है तेजस्वी

इस समय तेजस्वी एक साथ दो अलग-अलग भाषाओं में उल्टा लिखती है। जिस समय वह लिखती है लगता है कि वह सीधे शब्द ही लिख रही है। लेकिन उसका लिखा शब्द उल्टा होता है और वह उन्हें लिखने के बाद सामान्य शब्दों की तरह सीधा पढ़कर सुनाती है। तेजस्वी के पिता कुलदीप त्यागी का दावा है कि एक साथ दोनों हाथों से लिखने वाले तो कई बच्चे हो सकते हैं लेकिन एक साथ दो अलग-अलग भाषाओं में उल्टे शब्द लिखने वाली तेजस्वी दुनिया की पहली बेटी है।

[videopress BqXbDGZn]

कई मंचों पर तेजस्वी को किया जा चुका है सम्मानित 

मूलरूप से खरखौदा ब्लाक के गांव खासपुर के रहने वाले कुलदीप त्यागी की दो संतानों में तेजस्वी त्यागी सबसे बड़ी है। विलक्षण प्रतिभा की धनी तेजस्वी त्यागी बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती है। तेजस्वी को उसकी विलक्षण प्रतिभा के चलते कई मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है।

[videopress h7fs5l5z]

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...