1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. भगवान शिव की भक्ति में लीन हुई ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, महामृत्युंजय मंत्र का जाप करती आईं नजर

भगवान शिव की भक्ति में लीन हुई ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, महामृत्युंजय मंत्र का जाप करती आईं नजर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भगवान शिव की भक्ति में लीन हुई ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, महामृत्युंजय मंत्र का जाप करती आईं नजर

नई दिल्ली:बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने रविवार को अपने ‘संडे बिंज’ के फैंस के साथ एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह हॉट ‘जलेबियों और राबड़ी’ पर थिरकते हुए देखे जा सकते हैं। और इस वीडियो को लोग काफी पंसद कर रहे है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे है।

वही एक्ट्रेस ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह महामृत्युंजय मंत्र  ‘ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्. उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्’ का जाप करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में  शिल्पा शेट्टी  व्हाइट कलर की सलवार सूट पहनकर नदी के किनारे हाथ जोड़कर महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर रही हैं। शिल्पा शेट्टी  के इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं और रिएक्शन दे रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी  के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को शेयर हुए कुछ मिनट ही हुए है और वीडियो पर 50 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। आपको बता दें कि ‘महामृत्युंजय मंत्र’ को सबसे शक्तिशाली शिव मंत्र माना जाता है। इस मंत्र से बीमारी से लड़ रहे लोगों को राहत मिलती है।

यूं तो शिव के पंचाक्षरी मंत्र “ॐ नम: शिवाय” का जप करके भी भगवान भोले भंडारी को प्रसन्न किया जा सकता है परन्तु इसमें समय अधिक लगता है। शास्त्रों के अनुसार “ॐ नम: शिवाय” मंत्र का पांच लाख बार जप करने से भगवान शंकर के साक्षात दर्शन होते हैं और मनचाहा वरदान प्राप्त किया जा सकता है फिर भी तंत्र में कुछ उपाय ऐसे बताए गए हैं जिन्हें करना न केवल अत्यन्त सरल है वरन जो कम से कम समय में भी महादेव को प्रसन्न करने की क्षमता रखते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...