1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के इस बीजेपी विधायक को मिली पाकिस्तान से धमकी, पीएम मोदी का भी किया जिक्र

यूपी के इस बीजेपी विधायक को मिली पाकिस्तान से धमकी, पीएम मोदी का भी किया जिक्र

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी के इस बीजेपी विधायक को मिली पाकिस्तान से धमकी, पीएम मोदी का भी किया जिक्र

रिपोर्ट: नंदनी तोदी
लखनऊ: पाकिस्तान और भारत के रिश्तों से तो हर कोई परिचित है। इसी बीच एक और खबर सामने आई है, जो ये साबित करता है कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आएगा। दरअसल, उत्तर प्रदेश के इटावा सदर की बीजेपी विधायक सरिता भदौरिया को पाकिस्तान के एक मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप मेसेज भजे गए हैं। इन संदेशों में उन्हें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी और आरएसएस के वरिष्ठ नेताओं को जान से मारने की धमकी दी गई है।

विधायक ने पुलिस को बताया कि उन्हें पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से आठ संदेश प्राप्त हुए हैं। ये संदेश शनिवार रात से रविवार सुबह तक भेजे गए हैं।

बता दें, पुलिस के मुताबिक विधायक को पहला मैसेज शनिवार रात करीब 11 बजे भेजा गया है। और उसके बाद रविवार सुबह तक उन्हें मिले बाकी संदेशों में उन्हें खुद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी और आरएसएस के वरिष्ठ नेताओं को जान से मारने की धमकी दी गई है।

इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने सोमवार को इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि, “बीजेपी विधायक सरिता भदौरिया को व्हाट्सएप पर कुछ संदेश भेजे गए हैं। मैंने वे संदेश देखे हैं जो पाकिस्तान के किसी मोबाइल नंबर से भेजे गए हैं। हम मामले की जांच कर रहे हैं और विधायक की सुरक्षा के बंदोबस्त की समीक्षा भी की जा रही है।”

सरिता ने इस बात को लेकर कहा है कि ऐसी धमकियों से वो डरने वाली नहीं हैं और वह जनता के हित के लिए संघर्ष जारी रखेंगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...