1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. इस्टाग्राम पर वायरल हुई इस एक्ट्रेस के बचपन की तस्वीर, शायद ही पहचान पाए

इस्टाग्राम पर वायरल हुई इस एक्ट्रेस के बचपन की तस्वीर, शायद ही पहचान पाए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
इस्टाग्राम पर वायरल हुई इस एक्ट्रेस के बचपन की तस्वीर, शायद ही पहचान पाए

जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में शामिल हैं जिन्होंने बहुत कम समय में इतना बड़ा मुकाम हासिल किया। जाह्नवी कपूर फिल्मों के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, उनका जिम लुक हो या एयरपोर्ट लुक, आते ही छा जाता है। जाह्नवी कपूर की एक पुरानी तस्वीर सामने आई है जिसमें उन्हें पहचान पाना थोड़ा मुश्किल है।

https://www.instagram.com/p/B9B3Ng2FMtv/?utm_source=ig_web_copy_link

जाह्नवी कपूर के चाचा और अभिनेता संजय कपून ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस बहन खुशी कपूर और शनाया कपूर के साथ नजर आ रही हैं। शनाया. संजय कपूर की बेटी हैं। शोयर की गई फोटो में खुशी केक काट रही हैं और जान्हवी पीछे खड़ी हैं।

https://www.instagram.com/p/B8dS3OXgbe7/?utm_source=ig_web_copy_link

इस फोटो को देख ऐसा लग रहा है किसी खास मौके को सेलिब्रेट किया जा रहा है। तस्वीर पर संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने भी दिल वाला इमोजी बनाया। बताते चले कि, एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो क्लासिकल डांस की प्रैक्टिस कर रही हैं।

इस वीडियो में जाह्नवी फेमस अदाकार वहीदा रहमान के गाने ‘पिया तोसे नैना लागे’ पर थिरक रही हैं। उन्होंने कैप्शन के साथ लिखा- ‘जब आप संतुलन खो दें तो आप उसे ड्रामैटिक तरीके से खत्म कर देते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...