अभिनेत्री पूजा बनर्जी नेे खुद इस बात का एलान किया हैं कि वे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही है। उन्होंने सोशल मीडिया के द्वारा बताया कि लंबे समय से उनके ब्वाॅयफ्रेंड रहे कुणाल शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है। पूजा और कुणाल ने साल 2017 में सगाई की थी। जिसके बाद से ही फैन्स इनकी शादी का बेसर्बी से इंतजार कर रहे थे।
अपने इंस्टाग्रास अकाउंट के जरिए पूजा ने कुणाल के साथ एक सुंदर सी तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि, महिला दिवस के दिन एक बड़ी खबर मैं आप सब को साझा करना चाहती हूं। कुणाल वर्मा तुमन मुझे पूरा किया है। मैं एक बेटी थी, एक बहन, एक गर्लफ्रेंड और अब फाइनली एक बीवी बनने जा रही हूं। ये समय हमेशा के लिए एक होने का है। तो हम फाइनली शादी कर रहे हैं। आप सबकी शुभकामनाओं की जरूरत है।
नौ सालों से रिलेशनशिप में रहे पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा की मुलाकात टीवी सीरियल ‘तुझ संग प्रीत लगाई सजना’ के सेट पर हुई थी। इस सीरियल में दोनों लीड रोल में थे। तब से ही दोनो एक साथ है। 2017 में इन्होंनेेे धूम धाम से सगाई की थी। हालंकि पूजा ने अपनी पोस्ट में शादी की तारीख की घोषणा नहीं की हैं। माना यह भी जा रहा है कि दोनों इसी साल शादी कर सकते है।
बताते चलें कि ये पूजा की दूसरी शादी है। इससे पहले पूजा अर्नोय चक्रवर्ती से शादी कर चुकी है। लेकिन दोनों की शादी ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाई थी।