लखनऊ के इन इलाको में बढ़ेगी ज्यादा ठंड
लखनऊ : सर्दियों का मौसम शुरू हो चूका है जिसके साथ मौसम में भी काफी बदलाव दिख रहे हैं। राजधानी लखनऊ में मौसम का रुख पलटता हुआ दिख रहा है। आपको बता दें कि रविवार को राजधानी लखनऊ में काफी आंधी तूफान देखने को मिला।
जिसके बाद मौसम में काफी बदलाव हुआ। इस बारिश के बाद मौसम विभाग ने एक बार फिर राजधानी के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।
राजधानी में इस बार पारा काफी नीचे गिरने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ठंड बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। आपको बता दें कि बीते रविवार को यूपी में जोरदार बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई थी। जिसके चलते मौसम में ठंडी हवा भी चल रही है।
जिससे इस बार राजधानी में कड़ाके की ठण्ड पड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। आपको बता दें कि राजधानी में 3 से 4 डिग्री तक पारा गिरने की संभावना जताई जा रही है।
राजधानी लखनऊ में अमौसी एयरपोर्ट की तरफ पारा काफी ठंडा रहता है। आपको बता दें कि इस बार लखनऊ में प्रदूषण भी काफी बढ़ रहा है। जिससे आंखों में जलन की दिक्कत बनी रहती है। इसके साथ इस बार लखनऊ में मई जून के समय में भी बारिश का मौसम बना हुआ था।
इस बार पहले के मुताबिक राजधानी लखनऊ में गर्मी कम पड़ी थी। इसके साथ स्वास्थ विभाग के मुताबिक यह भी कहा गया है कि कोरोना का खतरा ठंड के मौसम में काफी दिखता है।