1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP पंचायत चुनाव लड़ रही ये अभिनेत्री, गांव-गांव जाकर मांग रही वोट, जानें राजनीति में आने का कारण

UP पंचायत चुनाव लड़ रही ये अभिनेत्री, गांव-गांव जाकर मांग रही वोट, जानें राजनीति में आने का कारण

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
UP पंचायत चुनाव लड़ रही ये अभिनेत्री, गांव-गांव जाकर मांग रही वोट, जानें राजनीति में आने का कारण

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

जौनपुर: ये यूपी पंचायत चुनाव है भइया, इस चुनाव में कई ऐसे प्रत्याशी सामने आये, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। चाहे जौनपुर से अपनी भाग्य आजमा रही बॉलीवुड अभिनेत्री हो, याफिर आरक्षण प्रक्रिया में सीट बदल जाने के बाद दूसरे जाति की लड़की से अपने बेटे की शादी कर नई नवेली दुल्हन को चुनावी मैदान में उतारने का मामला हो।

आज हम आपको जौनपुर से अपनी भाग्य आजमा रही बॉलीवुड अभिनेत्री के चुनाव प्रचार के बारे में बताते हैं। आज से छह साल पहले फेमिना मिस इंडिया की रनर रहीं अभिनेत्री दीक्षा सिंह अपने हुश्न का जादू चलाने के बाद अब राजनीति में भी भाग्य आजमा रही हैं। दीक्षा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जिले की वार्ड संख्या 26 बक्शा से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही हैं। इसके साथ ही वो खुद भी गांव-गांव जाकर वोट मांग रहीं हैं। ऐसे में उनसे जुड़ी खास-खास बातें आज हम आपको बता रहे हैं।

अभिनेत्री दीक्षा सिंह बक्शा विकास खंड क्षेत्र के चितौडी गांव की निवासी हैं। उनके पिता जितेंद्र सिंह का गोवा व राजस्थान में ट्रांसपोर्ट का कारोबार है, वहीं उनकी मां हाउस वाइफ हैं।

अपने जीवन में अपार सफलता पाने के बाद दीक्षा सिंह बताती हैं कि “मैंने गांव से कक्षा तीन तक की पढ़ाई की है। इसके बाद अपने पिता के साथ मुंबई और फिर गोवा चली गईं। मैं कालेज के समय से ही प्रतियोगिताओं व राजनीतिक डिबेट में हिस्सा लेती रही हूं।“

प्रत्याशी दीक्षा ने आगे बताया कि गांव में समय-समय पर आती रहती हूं। गांव आने पर देखा कि आज भी जौनपुर जिला विकास से कोसों दूर है, इसलिए पंचायत चुनाव में कुछ बदलाव की सोच से आई हूं।

आपको बता दें कि साल 2015 में दीक्षा ने फेमिना मिस इंडिया-2015 में भाग लिया था, इसमें वो रनर अप रहीं थी। इसके साथ दी दो महीने पहले फरवरी 2021 में दीक्षा का एक एलबम ‘रब्बा मेहर करें’ आया था। जिसको खूब पसंद किया गया। दीक्षा के अभिनय करियर की बात करें तो फिल्फ ‘इश्क तेरा’ की राइटर भी हैं। इसके साथ ही पैंटीन, पैराशूट आयल, स्नैप डील से लेकर बड़ी कंपनियों के विज्ञापन में काम किया है। उनकी हाल ही में बड़े बैनर की वेब सीरीज भी आ रही है।

दीक्षा सिंह जौनपुर जिले के वार्ड संख्या 26 बक्शा से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ अपना भाग्य आजमा रही हैं। दीक्षा का मुकाबला बीजेपी के वरिष्ठ नेता स्व. राम चन्द्र सिंह की बहू शालिनी सिंह से है।

शालिनी सिंह की बात करें तो वो ग्रेजुएट हैं, वहीं शालिनी के पति सिद्धार्थ सिंह मौजूदा वक्त में RSS के सहयोगी संगठन सक्षम से जुड़े हैं। 15 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा, और 4 चरणों में संपन्न कराया जायेगा। 2 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

इस चुनाव में अपनी जाती सुननिश्चित करने के लिए दीक्षा काफी मेहनत कर रही हैं। उन्होने अपने वार्ड में चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। दीक्षा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...