1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. कोविड-19 के बढ़ते मामले को लेकर इस राज्य में बड़ी सख्ती, रात 10 बजे के बाद बंद हो जाएंगे रेस्तरां, मॉल, क्लब हाउस…

कोविड-19 के बढ़ते मामले को लेकर इस राज्य में बड़ी सख्ती, रात 10 बजे के बाद बंद हो जाएंगे रेस्तरां, मॉल, क्लब हाउस…

By: Amit ranjan 
Updated:
कोविड-19 के बढ़ते मामले को लेकर इस राज्य में बड़ी सख्ती, रात 10 बजे के बाद बंद हो जाएंगे रेस्तरां, मॉल, क्लब हाउस…

नई दिल्ली : कोविड-19 के लगातार बढ़ते मामलों ने लोगों के होश उड़ा दिये हैं, जिसे लेकर राज्य सरकार भी काफी सख्त रूख अपना रहा है। आपको बता दें कि इसी महामारी को लेकर अहमदाबाद नगर निगम ने सभी मॉल, रेस्तरां, क्लबहाउस और पान की दुकानों के लिए एक आदेश जारी किया है कि वो रात 10 बजे बंद हो जाएंगे। नगर निगम का ये फैसला शहर में बढ़ते कोविड-19 मामलों को देखते हुए लिया गया है।

दरअसल गुजरात में कोरोना वायरस के 890 नए मामले पाए गये हैं,  जिसमें से राज्य में नए मामलों में से अकेले अहमदाबाद में 207 मामले मिले हैं। वहीं शहरी स्थानीय निकाय के अनुसार अहमदाबाद के जोधपुर, दक्षिण भोपाल, मणिनगर, बोदकदेव, घाटलोडिया, नवरंग, गोटा इलाकों में कोरोना वायरस के मामलों में और बढ़ोत्तरी हुई है। इसलिए बढ़ते मामलों की वजह से अहमदाबाद नगर निगम ने सख्ती का आदेश दे दिया है।

जानकारी के मुताबिक गुजरात में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 2,79,097 हो गई है। जबकि सोमवार को  890 संक्रमण के नए मामले सामने आए, तो  वहीं 594 लोग ठीक भी हुए हैं। जबकि सूरत में रहने वाले शख्स की मौत हो गई है। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में रिकवरी की कुल संख्या 2,69,955 है, जबकि  4,717 सक्रिय मामले हैं।

राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि कोविड 19 के खिलाफ 1,07,323 लोगों को वैक्सीन दी गई है। जिसमें वरिष्ठ नागरिक में 89,138 और कोमोरिडिटी समूह के साथ 45 साल से ज्यादा के लोग शामिल थे। वहीं अब तक 20,69,918 लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक और 5,15,842 को दूसरी खुराक मिली चुकी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...