बरेली: एक बार फिर भगवान के घर में चोरी का मामला सामने आया है जहां बरेली के इज्जतनगर के शिव पार्वती मंदिर में चोरी हुई है जिसका सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें दानपात्र को ले जाते हुए आरोपी चोर कैमरे में कैद हुए हैं। बतादें की बरेली के इज्जतनगर इलाके में बना शिव पार्वती मंदिर और आस पास के घरों में पहले भी कई बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा चुका है और जिसमें ई रिक्शा भी चोरी हो गया था और भी कई मामले सामने आए हैं।
इज्जतनगर इलाके के शहीद गेट के पास प्रसिद्ध शिव पार्वती मंदिर में बुधवार रात चोर ने दानपात्र पर हाथ साफ कर दिया।बताया जा रहा है की मंदिर में बीते साल की शुरुआत में भी दानपात्र चोरी कर लिया गया था। उससे पहले मंदिर में बैटरी चोरी की घटना हुई थी। दोनों बार मामलों की शिकायत की गई लेकिन अब तक पुलिस चोर का पता नहीं लगा सकी। इसके बाद मंदिर परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। जिसमें चोर दीवार कूदते हुए और दान पात्र ले जाते हुए कैद हुआ है।
यह भी पढ़ें: शनिदेव पूरे 35 दिनों के लिए अस्त, जानिए आखिर किन राशियों को है सावधान रहने की सलाह?
शिव पार्वती मंदिर में चोरी की घटना के बाद पुलिस में पूरे मामले की जानकारी दी गई है और पूरे मामले का वीडियो मिलने के बाद भी पुलिस अभी तक आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है जिसके बाद से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।