नई दिल्ली : शादी के बाद दुनिया की हर लड़की की ईच्छा होती है कि उसके घर आंगन में बच्चे की किलकारियां गूंजे, वो मां बनें। इसके लिए वो हर संभव कोशिश करती है। क्योंकि मां बनना उनके लिए जीवन की सबसे बड़ी खुशी होती है। इसी खुशी को पाने के लिए चीन की एक 25 साल की महिला जो काफी समय से मां बनने की कोशिश कर रही थी। लेकिन उसके टखने की चोट ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

दरअसल, चीन की रहने वाली 25 साल की यह महिला तकरीबन एक साल से मां बनने की कोशिश कर रही थी। इस बीच महिला अपने चोटिल टखने के एक्स-रे के लिए डॉक्टर के पास गई थी। एक्स-रे देखने के बाद डॉक्टर ने बताया कि वह पुरुष है और उसकी हड्डियों का विकास नहीं हुआ है। डॉकटर की बात सुनकर महिला काफी शॉक्ड हुई। हालांकि, डॉक्टर किसी तरह से उसे यह समझाने में सफल रहे कि वो महिला नहीं बल्कि एक पुरुष है।

डॉक्टरों ने उसे बताया कि उसके पास कोई गर्भाशय या अंडाशय नहीं है। हालांकि, उसके पास पुरुषों के वाई गुणसूत्र हैं, जो कि बताता है कि पिंगपिंग आनुवंशिक रूप से एक पुरुष है। आपको बता दें कि महिला पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत की रहने वाली है और उसका नाम पिंगपिंग है। जो तकरीबन 25 सालों से एक महिला के रूप में रह रही थी। उसने पिछले साल ही शादी की थी।