रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: एक प्लेन में उस वक्त लोग हैरान रह गये, जब हजारो फीट की उंचाई पर एक महिला ने प्लेन में बैठे यात्रियों के सामने ही अपना अंडरवियर उतारने लगी। महिला के इस कारनामें के बाद क्रू मेंबर्स मे महिला को सीट पर रस्सी और टेप से बांध दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना रूसी विमान की है।
आपको बता दें कि इस विमान में सफर कर रही एक महिला बार-बार आपने कपड़े उतारने की कोशिश कर रही थी। महिला के इस कारनामें के बाद विमान में यात्रा कर रहे अन्य यात्री भी हैरत में आ गये। जिसके बाद क्रू मेंबर्स ने सूझबूझ दिखाते हुए उसके रस्सी और टेप से बांध दिया।
डेली मेल की रिपोर्ट की मानें तो, महिला की उम्र 38 साल है, महिला नशे में थी। विमान टेक ऑफ होने के बाद वह अपनी सीट के उठी और बिना किसी कारण केबिन के आस-पास टहलने लगी। विमान के टेक ऑफ करने के 15 मिनट बाद वह अपने कपड़े उतारने लगी, विमान के क्रू सदस्यों ने कई बार उसको ऐसा करने से मना किया लेकिन वह उनकी बात नहीं मानी, जिसके बाद महिला की स्थिति देखते हुए, और यात्रा कर रहे लोगों को देखते हुए फ्लाइट अटेंडेंट के साथ मिलकर यात्रियों ने महिला को सीट पर किसी तरह बैठाया।
लेकिन महिला को कपड़े निकालने से रोकने के लिए अंत में उसे प्लेन में सीट पर टेप और रस्सी से बांधना पड़ा। जब तक विमान की लैंडिंग नहीं हो गई, तब तक लड़की को सीट पर ही बांधे रखा गया।
आपको बता दें कि विमान लैंड होते ही उसको अरेस्ट कर लिया गया। इस मामले में अधिकारियों का कहना था कि उसे एक पुलिस स्टेशन में ले जाया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि विमान पर चढ़ने से पहले वह एक सिंथेटिक ड्रग का इस्तेमाल की थी। जिसके बाद पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया।