नई दिल्ली : पहले अपने पति को कुत्ते की पोशाक पहनाई, फिर उसके गले में पट्टा बांधा और ले गईं भीड़-भीड़ से भड़े स्टेशन पर। कपल ने दावा किया है कि इस तरह से कुत्ता बनकर सार्वजनिक स्थान पर जाने से कामेच्छा की इच्छा बढ़ती है। आपको बता दें कि ये मामला लैटिन अमेरिकी देश ब्राजील का है। जहां इस घटना में संलिप्त महिला का नाम लौना काजकी और उसके पति का नाम आर्थर ओ उर्सो बताया जा रहा है।
इस कपड़े में जाकर कपल ने अपनी कामेच्छा को बढ़ाने का प्रयास किया। पूरा कपड़ा चमड़े का बना था और उसमें चेन भी लगी हुई थी। इस दौरान स्टेशन पर कपल ने फोटोशूट भी कराया। एक फोटो में पति आर्थर के गले में चेन से बना पट्टा बांधकर उन्हें खींचती हुई दिख रही हैं। इस कपल की अजीबोगरीब हरकत को देखकर लोग आश्चर्य में आ गए। फोटो में दिख रहा है कि किस तरह से लोग उन्हें घूर रहे हैं।

ऑर्थर ने कई लोगों पर लगाया ये गंभीर आरोप
ऑर्थर ने कहा कि, ‘लोग कास्ट्यूम को देखकर आश्चर्य में आ गए। कई लोगों ने हमें प्रताड़fत भी किया।’ इस कपल की कामेच्छा स्टेशन तक नहीं रुकी। वे अन्य सार्वजनिक स्थानों तक गए। इसमें बाजार और बेकरी शामिल हैं। एक तस्वीर में ऑर्थर सैंडल पहनाते हुए दिख रहे हैं। ऑर्थर ने दावा किया कि यह एक तरह से अलग तरह का रोमांच है।
बता दें कि इससे पहले भी पति को कुत्ता बनाने की घटनाएं दुनिया के अन्य देशों में हो चुकी हैं। कनाडा में एक अन्य महिला पर पुलिस ने जुर्माना लगाया था। इस महिला ने अपने पति को चेन से बांधा था और उन्हें सड़कों पर घुमाने ले गई थीं। महिला ने लोगों से कहा था कि वह अपने ‘कुत्ते’ को घुमाने निकली हैं। हालांकि पति को कुत्ता बनाकर घुमाने के विचार से सभी सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि कामेच्छा बढ़ाने के लिए इस तरह का प्रदर्शन उचित नहीं हैं।