रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी
नई दिल्ली : अक्सर लोग बिना सोचे समझे कोई भी फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देते हैं। लेकिन क ई बार ऐसा करना उनके लिए मुसीबत खड़ी कर देता है। ऐसा ही कुछ हुआ एक महिला के साथ, जिसने गलती से अपनी न्यूड फोटो फैमिली व्हाट्स एप ग्रुप में शेयर कर दी। फिर क्या था महिला को काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा।
बेथनी मार्गेरेट नाम की इस महिला ने खुद से हुई इस बड़ी गलती के बारे में टिकटॉक पर बताया। बेथ बताती हैं कि वे अपनी दोस्त के साथ शॉपिंग के लिए गई थीं और दोनों को एक ब्रालेट काफी पसंद आया था। इसके बाद दोनों का बेथ के घर पर ही रुकने का प्लान था। जिससे वे घर जाकर अपनी शॉपिंग किए हुए कपड़ों की फिटिंग चेक कर सकें।
हालांकि, बेथ की फ्रेंड को घर पर कुछ काम आ गया, जिसके चलते उसने बेथ के घर जाने का प्लान कैंसिल कर दिया। जिसके बाद बेथ ने कहा कि वो अपनी फ्रेंड को व्हाट्सएप पर तस्वीर भेजकर बता देगी कि उनके शॉपिंग किए हुए कपड़ों की फिटिंग कैसी है।
उन्होंने आगे कहा कि मैं इस ब्रालेट की फिटिंग से काफी खुश थी। इसके बाद मेरी फ्रेंड ने कहा कि मैं उसे तस्वीर भेजूं। मैं व्हाट्सएप पर सिर्फ अपनी बेस्ट फ्रेंड से ही बात करती हूं और कभी-कभी अपनी फैमिली से बात कर लेती हूं, तो मैंने रिसेंट चैट में जाकर अपनी तस्वीर को बिना सोचे समझे भेज दिया।
इसके बाद बेथ कपड़े बदलने चली गई। लेकिन जब उन्हें नोटिफिकेशन आया तो बेथ के होश उड़ गए। दरअसल, उन्होंने गलती से ये तस्वीर अपनी फ्रेंड की जगह अपनी फैमिली ग्रुप में भेज दी थी। बेथ के भाई ने उन्हें तुरंत मैसेज करते हुए कहा कि वो अपनी फोटो को डिलीट कर दे।

जिसके बाद बेथ ने फौरन अपनी फोटो को डिलीट कर दिया। बेथ के मुताबिक, वो सौभाग्यशाली थी कि जब उन्होंने वो फोटो भेजा था तब तक उनके पिता सो चुके थे। लेकिन बेथ ने सुबह उठकर अपने पिता को पूरा मामला बताया।
हालांकि, इस घटना के बाद बेथ को काफी शर्मिंदगी महसूस हुई, क्योंकि फोटो डिलीट करने से पहले उनके परिवार के कुछ लोगों ने इस तस्वीर को देख लिया था। लेकिन बेथ की फैमिली के लोगों ने फोटो को लेकर कोई बवाल नहीं किया। जबकि फैमिली के ज्यादातर मेंबर्स उन्हें समझाने की कोशिश की। वहीं, महिला की भाभी ने कहा कि तुम्हें इस तरह की तस्वीरें भेजने से पहले हमेशा अच्छे से चेक कर लेना चाहिए।
बता दें कि इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। साथ ही तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने बेथ की फैमिली की तारीफ की कि ऐसे मौके पर भी उनके परिवार का रिएक्शन बेहद सकारात्मक था।