नई दिल्ली : तलाक, तलाक, तलाक …. एक ऐसा शब्द जो एक हुए लोगों को जुदा करने का काम करता है। भले ही इस शब्द का हिंदू धर्म से वास्ता हो या ना हो। हालांकि हम यहां बात इस शब्द की नहीं, बल्कि एक शादीशुदा जोड़े की करेंगे। जो शादी के बाद अपनी जिंदगी को इंज्वॉय करने के लिए तो बंगलुरू गया था, लेकिन जब वो वापस आया तो उसकी पत्नी से उसे तलाक दे दिया।

इस खबर के सामने आने के बाद सभी लोग हैरान हो गए, कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि उस शख्स की पत्नी ने उसे तलाक दे दिया। कोई इसे लेकर कहता कि शायद पति ने पत्नी को खुश नहीं किया हो, तो कोई कहता कि दोनों में अनबन गई हो। लेकिन जब इस खबर का असल वजह सामने आया तो सभी लोग सुनकर हैरान हो गए।

खबरों के अनुसार, यह अनोखा मामला बैंगलुरू से सामने आया है। शादी के बाद यह कपल हनीमून के लिए गया था। जब दोनों कपल वापस लौटे तो पति कोरोना संक्रमित हो गया। कोरोना संक्रमित होने के बाद दोनों को आइसोलेशन में बेज दिया गया। यहां से महिला भाग गई और फ्लाइट पकड़कर सीधे पहले दिल्ली पहुंची और वहां से ट्रेन लेकर अपने मायके आगरा चली गई। जब इस बात की जानकारी बंगलुरू और आगरा प्रशासन को चली तो बेंगलुरु से लेकर आगरा तक प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। महिला का कहना है कि वह अब अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है।

सूत्रों की मानें तो स्थानीय प्रशासन की मदद से बंगलुरू प्रशासन इस महिला को हेल्थ कस्टडी में ले लिया है, जहां वो स्वास्थ विभाग की निगरानी में है।