1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मायके से नहीं लौटी पत्नी तो पति ने ब्लेड से काट लिया अपना प्राइवेट पार्ट

मायके से नहीं लौटी पत्नी तो पति ने ब्लेड से काट लिया अपना प्राइवेट पार्ट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मायके से नहीं लौटी पत्नी तो पति ने ब्लेड से काट लिया अपना प्राइवेट पार्ट

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने पत्नी वियोग से परेशान होकर अपने प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से काट दिया। इसके बाद उसी ब्लेड से अपने गले पर कई बार ​वार कर जान देने की कोशिश की।

युवक लहूलुहान हालत में देख परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में शख्स को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।

मामला चकेरी थाना क्षेत्र के मवैया इलाके का है। यहां रहने वाले 26 वर्षीय युवक की शादी करीब पांच साल पहले बाराहदेवी में रहने वाली युवती से हुई थी। दोनों के एक चाल साल का बेटा भी है। युवक अपने माता-पिता, बीवी और एक बच्चे के साथ रहता है।

बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले युवक की पत्नी को डेंगू हो गया था। इलाज कराने के लिए वह मायके चली गई थी और पिछले डेढ़ महीने से वह मायके में ही है।

युवक के घरवालों की मानें तो जब भी युवक अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल जाता तो वह लौटने से मना कर देती थी। यही नहीं वह फोन पर भी बात नहीं करती थी। इस वजह से युवक बहुत परेशान था। उसे अपनी पत्नी के व्यवहार में आया बदलाव समझ नहीं आ रहा था। वह हमेशा पत्नी के बारे में सोचकर परेशान रहता था।

परिजनों के मुताबिक, बुधवार की रात युवक पत्नी के कमरे में गया और ब्लेड से अपना प्राइवेट पार्ट काट दिया। इसके बाद उसने अपने गले पर ब्लेड से कई वार किए। घरवाले जब उसे खाना खाने के लिए बुलाने गए तो युवक की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। युवक लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...