रिपोर्ट: नंदनी तोदी
लखनऊ: देश में पेट्रोल डीजल ने अपनी रफ़्तार पकड़ ली है। जहा एक तरफ सोशल मीडिया पर इसे लेकर प्रदर्शन हो रहा है, वही राजनैतिक लीडर भी अपनी भड़ास निकल रहे है।
दरअसल, देश में तेल, पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों पर सियासी जंग छिड़ चुकी है। एक बार फिर केंद्र पर सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक टूवेट किया है जिसमे उन्होंने सरकार पर कटाक्ष किया है।
अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में लिखा है कि,”आमदनी घट रही है, तनख़्वाह कट रही है, खायें क्या, बचाएं क्या?”
आमदनी घट रही है, तनख़्वाह कट रही है.
खायें क्या, बचाएं क्या? pic.twitter.com/7qlWvU581W
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 23, 2021
इससे पहले बसपा की सुप्रीमो ने सरकार पर अपना तंज कस्ते हुए यूपी विधानसभा में पेश हुए बजट और बढ़ते दामों पर अपना गुस्सा जताया है।
उन्होंने ट्वीट किया कि देश में पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस जैसी जरूरी वस्तुओं की कीमतों में अनावश्यक ही अनवरत वृद्धि की जा रही है। ऐसे में कोरोना प्रकोप, बेरोजगारी व महंगाई आदि से त्रस्त जनता को सताना अनुचित है। इस जानलेवा कर वृद्धि के माध्यम से जनकल्याण के लिए धन जुटाए जाने का सरकार का तर्क कतई उचित नहीं है।
आपको बता दें, पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोज़ाना सुबह 6 बजे बदलते है। पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।