1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. तहव्हुर राणा को जमानत पर रिहा करने से भारत के साथ संबंधों में तनाव पैदा हो सकता है-अमेरिकी अटाॅर्नी

तहव्हुर राणा को जमानत पर रिहा करने से भारत के साथ संबंधों में तनाव पैदा हो सकता है-अमेरिकी अटाॅर्नी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
तहव्हुर राणा को जमानत पर रिहा करने से भारत के साथ संबंधों में तनाव पैदा हो सकता है-अमेरिकी अटाॅर्नी

पाकिस्तानी मूल के कनाडाई कारोबारी और मुबंई आतंकवादी हमलों के आरोपी तहव्हुर राणा को जमानता पर रिहा किए जाने का विरोध करते हुए अमेरिका ने कहा कि इससे भारत के साथ देश के संबंधों में तनाव पैदा हो सकता है। अमेरिका ने यह भी कहा कि भारत में उसे सुनाई जा सकने वाली मौत की सजा से बचने के लिए अन्य देश भाग सकता है।

अमेरिका के सहायक अटाॅर्नी जाॅन जे लुलेजियान ने लाॅस एंजिलिस में एक संघीय अदालत से कहा, जमानत पर रिहा किए जाने पर इस बात की गारंटी नहीं होगी कि वही अदालत में पेश होगा। जमानत मंजूर किए जाने से विदेश मामलों के संबंध में अमेरिका को शर्मसार होना पड़ सकता है और इससे भारत के साथ उसके संबंधो में तनाव पैदा हो सकता है।

लुलेजियान ने अमेरिका सरकार की ओर से अपील की है कि भारत में राणा को प्रत्यार्पित किए जाने की कार्रवाई संबंधी प्रस्ताव जब तक लंबित है, तब तक उसे रिहा नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि उसे रिहा किए जाने पर उसके देश छोड़कर जाने की संभावना जताते हुए कहा कि उसके कनाडा में जाने से भारत में उसका प्रत्यर्पण खतरे में पड़ जाएगा।

बता दें कि मुंबई में 2008 में हुए आतंकवादी हमलों में संलिप्तता के मामले में राणा को प्रत्यर्पित किए जाने के भारत के अनुरोध पर अमेरिका ने उसे एक बार फिर गिरफ्तार किया है। मुंबई में हुए आतंकी हमले में 166 लोग मारे गए थे। जिसमें राणा हमले का मुख्य आरोपी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...