1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा में सामने आया CM योगी के घड़ी न पहनने की वजह, कारण जान चौंक जायेंगे आप

आगरा में सामने आया CM योगी के घड़ी न पहनने की वजह, कारण जान चौंक जायेंगे आप

अक्सर आप CM योगी की बाईं कलाई में घड़ी देखते होंगे, लेकिन इन दिनों सीएम बिना घड़ी के दिखाई दे देते हैं। क्या आप इसका कारण जानते हैं

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आगरा में सामने आया CM योगी के घड़ी न पहनने की वजह, कारण जान चौंक जायेंगे आप

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

आगरा: अक्सर आप CM योगी की बाईं कलाई में घड़ी देखते होंगे, लेकिन इन दिनों सीएम बिना घड़ी के दिखाई दे देते हैं। क्या आप इसका कारण जानते हैं। अगर आप इसकी वजह नहीं जानते तो हम आपको बताते हैं, इन दिनों सीएम की कलाई बिना घड़ी के क्यों दिखाई देती है? दरअसल, सीएम योगी कुछ दिनों से कलाई में घड़ी पहनना छोड़ दिए हैं। इनकी कलाई में एलर्जी की शिकायत हो गई है।

आपको बता दें कि BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे सीएम योगी ने आगरा के मशहूर डॉक्टर RS पारीक को इस बात से अवगत कराया। डॉक्टर आरएस पारीक होम्योपैथी के जाने-माने विशेषज्ञ हैं। इस दौरान आगरा के मेयर नवीन जैन भी सीएम के साथ मौजूद रहे।

आगरा एयरपोर्ट के लाउंज में डॉ पारीक ने सीएम योगी का हाथ देखा और सीएम योगी ने उन्हें घड़ी न पहनने का कारण बताते हुए पूरी बात बताई। इसके बाद डॉक्टर आरएस पारीक ने सीएम योगी को 15 दिन की होम्योपैथी दवा दी और कहा कि इतने दिनों में सब ठीक हो जाएगा। काफी देर तक आगरा के मेयर नवीन जैन की मौजूदगी में डॉ. पारीक और मुख्यमंत्री योगी के बीच बातचीत हुई।

कलाई में घड़ी पहनने से सीएम योगी की कलाई पर कुछ दाने उभर आते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने बीते कुछ दिनों से घड़ी पहनना छोड़ दिया है। डॉक्टर पारिख को दिखाने के बाद CM योगी होटल द ताज विलास में आयोजित बीजेपी के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की दो सत्र में होने वाली बैठक में शामिल हुए।

आपको बता दें कि CM योगी के जाने के बाद डॉक्टर आरएस पारीक को हाथ दिखाने की तस्वीरें वायरल होने लगी। आपको बता दें कि डॉक्टर पारिख पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का भी कई बार इलाज कर चुके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...