मुंबई : मनोरंजन के लिए अक्सर लोग म्यूजिक का सहारा लेते है, जिससे वे अपनी चिंता को दूर कर सकें। और खुद को खुशी रख सकें। इसे लेकर वो कई बार कंसर्ट, शो और अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेते है। एक ऐसे ही कार्यक्रम में हिस्सा लेना कई लोगों को भारी पड़ गई। इनमें से कई लोगों को अपने जान से हाथ धोना पड़ा।

आपको बता दें कि ये दृश्य था अमेरिका के टैक्सास प्रांत के ह्यूस्टन शहर का। जहां एक एस्ट्रोवर्ल्ड संगीत समारोह को आयोजित किया गया। इस शो में लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा और लोगों में अपने पंसदीदा रैपर को देखने के लिए धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। जिससे शो में भगदड़ मच गई। और इस भगदड़ में आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं खबरों की मानें तो, पुलिस ने इस मामले रैपर पर केस दर्ज कर लिया है। क्योंकि उनपर अपने फैंस को उकसाने का आरोप है। बता दें कि अमेरिकी रैपर का नाम ट्राविस स्कॉट है। जिनके शो के दौरान तकरीबन 50,000 लोगों की भीड़ थी। जिनके उकसाने पर भीड़ अनियंत्रित हो जाती है, वहीं रैपर भीड़ को अनियंत्रित होता भी देख अपना गाना, गाना नहीं छोड़ता है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी स्कॉट का प्रदर्शनों में भीड़ को उकसाने का इतिहास रहा है और हाल के वर्षों में इसके लिए दो बार आरोप लगाया गया था।
देखें वीडियो :