(मसूरी से संवाददाता बिजेन्द्र पंवार की रिपोर्ट)
पहाड़ों की रानी मसूरी के समीपी मुख्य पर्यटक स्थल धनोल्टी में 12वीं मर्तबा फिर बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है। देर रात से रिमझिम बारिश के बीच सुबह तड़के ही आसमान से बर्फ बारी के फव्वारे गिरने शुरू हुए, बर्फबारी को देखते ही जहां पर्यटकों में भारी उत्साह है।
दअरसल, धनोल्टी में सीजन के 12वें हिमपात ने लोगों को चौका दिया है। बर्फवारी से स्थानीय लोगों में अपने पशु पालन को लेकर भारी चिंता सता रही है, स्थानीय लोगों का कहना है कि, इस बार कई वर्षों पुराना रिकॉर्ड हिमपात ने तोड़ा है। ,इस बार मसूरी सहित धनोल्टी में जमकर बर्फबारी हुई है लेकिन विगत कुछ दिनों मौसम के साफ होते ही किसानों के चेहरों पर खुशी लौटा आई।
लेकिन शुक्रवार को फिर हिमपात ने धनोल्टी को अपनी सफेद चादर से ढक दिया, जहां पर्यटकों के लिए बर्फबारी कौतूहल बना हुआ है। वहीं किसानों का कहना है कि, उन्हें अपने पालतू पशुओं को चारा खिलाना भारी मुश्किलो भरा पड़ रहा है। हालांकि लगातार बर्फबारी से खेती मैं अच्छी पैदावार जरूर होगी लेकिन आए दिन बर्फबारी से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।