1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चंदौली के दो युवकों का सराहनीय काम, तैनात पुलिसकर्मियों को पीला रहे चाय

चंदौली के दो युवकों का सराहनीय काम, तैनात पुलिसकर्मियों को पीला रहे चाय

By: RNI Hindi Desk 
Updated:

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से लड़ने के लिए जहां पूरी सरकारी मशीनरी सड़कों पर उतर पड़ी है। तो वहीं अपने घर से सैकड़ों किलोमीटर दूर लोगों की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के लिए दो कोरोना वैरियर्स ऐसे हैं जो अपने घर से चाय बनाकर ड्यूटी के दौरान सड़कों पर घूम घूम कर उनको चाय पिलाते हैं।

चंदौली जिले के दीनदयाल उपाध्याय नगर में यह देखने को मिल रहा है, जहां लॉक डाउन के बीच सड़कों पर तैनात उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों को दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी बलविंदर सिंह और उसका साथी प्रतिदिन शाम को अपने घर से चाय बनाकर केतली में लेकर पहुंचते हैं और सड़कों पर तैनात यूपी पुलिस के जवानों को चाय पिलाते हैं।

यह सिलसिला लॉकडाउन लागू होने के दिन से ही लगातार चल रहा है। पुलिसकर्मियों का कहना है की यह दो युवक प्रतिदिन हम लोगों को चाय पिलाते हैं। बहुत खुशी होती है कि हम लोगों को घर की बनी चाय मिलती है और लगता है कि हमारे घर का ही कोई सदस्य हमें चाय पिला रहा है। वहीं एक पुलिस कर्मी ने कहा कि मेरे सर्विस काल में पहली बार ऐसा हो रहा है कि कोई प्रेम से चाय पिला रहा, वो धन्यवाद का पात्र है। चाय पिलाने वाले युवक बलविंदर सिंह का कहना है की जो लोग हमारी सुरक्षा कर रहे हैं उनके लिए भी हमारा फर्ज बनता है। हमें खुशी मिलती है इसलिए हम यह सेवा भाव कर रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...