1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश में श्रमिक ट्रेनों के पहुँचने का आँकड़ा हुआ 1000 पार

उत्तर प्रदेश में श्रमिक ट्रेनों के पहुँचने का आँकड़ा हुआ 1000 पार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तर प्रदेश में श्रमिक ट्रेनों के पहुँचने का आँकड़ा हुआ 1000 पार

प्रवासी कामगारों व श्रमिक भाइयों की सकुशल वापसी के लिए यूपी सरकार अब तक 1000 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से प्रवासियों को लायी है।

आपको बता दे कि लगभग 16 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित व सम्मानजनक तरीके से वापस ला चुकी है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

इतनी ही नहीं राज्य परिवहन की 12 हज़ार बसों से भी छह लाख से ज्यादा प्रवासी श्रमिक व कामगार घरों तक सुरक्षित व सम्मानजनक तरीके से पहुंचाए जा चुके हैं।

प्रदेश में हर जिलाधिकारी को भी अलग से दो दो सौ बसें यानी कुल 15, 000 बसें दी गई हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...