1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज और अयोध्या के बाद बदलने वाला है सूबे के इस जिले का नाम, प्रस्ताव हुआ पास

प्रयागराज और अयोध्या के बाद बदलने वाला है सूबे के इस जिले का नाम, प्रस्ताव हुआ पास

यूपी की योगी सरकार ने अपने कार्यकाल में कई शहरों के नाम बदला है। इनमें इलाहाबाद को प्रयागराज कर दिया गया।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रयागराज और अयोध्या के बाद बदलने वाला है सूबे के इस जिले का नाम, प्रस्ताव हुआ पास

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

फिरोजाबाद: यूपी की योगी सरकार ने अपने कार्यकाल में कई शहरों के नाम बदला है। इनमें इलाहाबाद को प्रयागराज कर दिया गया। वहीं फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया। इसके साथ ही मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय कर दिया। इसी कड़ी में सूबे का एक जिला और जुड़ने वाला है, और  वह जिला है फिरोजाबाद।

आपको बता दें कि कांच की चूड़ियों के लिए जाना जाने वाला फिरोजाबाद का नाम बदलने की मांग लगातार उठ रही है। जिसके बाद जिला पंचायत ने नाम बदलने के प्रस्ताव को पास कर दिया है। ब्लॉक प्रमुख डॉ. लक्ष्मी नारायण यादव की अगुवाई में फिरोज़ाबाद का नाम चंद्रनगर रखे जाने की मांग है।

फिरोजाबाद जिले के नामकरण के इतिहास पर जायें तो एक विद्वान ने बताया कि इस जिले का प्राचीन नाम तो चंदवाड था। लेकिन सन् 1566 में अकबर के शासन काल में इस जिले का नाम फिरोजाबाद रख दिया गया था।

कहा जाता है कि राजा टोडरमल इस शहर से तीर्थ यात्रा को गए थे, तब शहर को लूट लिया गया था। उनके अनुरोध पर अकबर ने अपने कारिंदे फिरोजशह को यहां भेजा था, और उसी के नाम पर इस शहर का नाम फिरोज़ाबाद हो गया। यहां नगर निगम के सामने फिरोज शाह का मकबरा भी बना है।

आपको बता दें कि फिरोज़ाबाद का नाम बदलकर चंद्रनगर रखने की मांग की गई है, इसपर सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि जैन राजा चंद्रसेन ने चंद्रवाड बसाया था और यहां तमाम जैन मंदिर भी बनाए थे। जिन्हें मुगल शासकों ने हमला कर जमींदोज कर दिया था। उन्होने बताया कि अभी भी रेलवे किनारे के इलाके के एक इलाके का नाम आज भी चंद्रवाड गेट है।

जिले का नाम बदलने के पक्ष मे नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष हर्षिता सिंह ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य और जनप्रतिनिधियों की बहुत दिनों से मांग चली आ रही थी कि फिरोज़ाबाद का नाम पुराना जो इसका नाम था चंद्रवाड या चंद्र नगर रख दिया जाए इस प्रस्ताव को शासन को भेजा जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...