नई दिल्ली: अभी तक आपने खूबसूरती के ऐसे कई किस्से सुनें होंगे जिसमें यवुतियां अपनी खूबसूरती की जाल में लोगों को उलझाकर उससे लूटपाट करती है। जिससे वो हनी ट्रैप का शिकार होते है। लेकिन यहां एक मॉडल ने अपनी खूबसूरती की जाल में गार्ड को उलझाकर अपनी मां को जेल से भगा दिया।

आपको बता दें कि यह गार्ड जेल में तैनात था। जिसे मॉडल ने अपने हुस्न की जाल में उलझाया। इसके बाद उसने रस्सी के सहारे और बाइक की मदद से अपनी मां को जले से भगा दिया।

द सन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक मॉडल एइडा विक्टोरिया कोलम्बियाई मूल की है। अपनी मां को जेल से निकालने के लिए उसने यह कथित योजना बनाई और अपनी खूबसूरती का सहारा लिया। इसके बाद मां को जेल से भगाने के मामले की कोर्ट में सुनवाई हुई और मॉडल पर यह आरोप लगा कि अपनी खूबसूरती का सहरा लेकर उसने पूर्व राजनेता ऐडा मेरलानो रेवोलेडो को जेल से भागने में मदद की।

बता दें कि यह मामला साल 2019 का है जब मॉडल की मां मेरलानो रेवोलेडो एक सीनेटर थी। उन्हें चुनाव में धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद कोर्ट ने उसे इन मामलों में दोषी पाते हुए 15 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। अपनी बेटी की खूबसूरती का सहरा लेकर महिला सीनेटर जेल से 2 हफ्ते के अंदर भाग निकली।

आपको बता दें कि मामले में मॉडल जमानत पर है और उसके इंस्टाग्रांम पर लाखों की संख्या में फॉलोअर्स है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और कई तरह की तस्वीरे शेयर करती रहती है।
