1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अधेड़ महिला का प्यार चढ़ा परवान तो बुजुर्ग पति को रास्ते से हटाया, अब प्रेमी संग सलाखों के पीछे

अधेड़ महिला का प्यार चढ़ा परवान तो बुजुर्ग पति को रास्ते से हटाया, अब प्रेमी संग सलाखों के पीछे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अधेड़ महिला का प्यार चढ़ा परवान तो बुजुर्ग पति को रास्ते से हटाया, अब प्रेमी संग सलाखों के पीछे

रिपोर्ट : ब्रजेश गुप्ता / मोहम्मद आबिद

महाराजगंज में 21 फरवरी को कॉलेज थाना क्षेत्र के जोगिया बारी गांव के बगीचे में मिले एक बुजुर्ग के शव का पुलिस ने खुलासा कर दिया है जिसमें मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार करने के साथ ही हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है।

बता दें कि कोल्हूई थाना क्षेत्र के जोगिया बारी गांव में 21 फरवरी को एक बगीचे में एक बुजुर्ग की लाश खून से लथपथ मिली थी, और लाश के पास से ही एक लोहे की पाइप भी पुलिस को मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और घरवालों से इसकी जानकारी दी।

बताया जा रहा है की मृतक की पत्नी का अवैध संबंध आरोपी लालचंद से था जो 6 माह पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर लिया था मृतक की पत्नी आरोपी कमलावती ने कोर्ट मैरिज के दौरान हलफनामा में अपने पति को मृत बताया था लेकिन जब आरोपी प्रेमी की पत्नी ने इस मामले की छानबीन की तो वह गलत एफिडेविट देने के मामले का विरोध किया था और कोर्ट से कार्रवाई की मांग की थी जिसके बाद आरोपी ने खुद को फंसता देख  प्रेमिका के पति को रास्ते से हटाने का निर्णय ले लिया।

 

वहीं घटना वाले दिन मृतक की पत्नी कमलावती ने आंख दिखाने के बहाने पति को एक चौराहे पर ले गई और वहां से वापस बगीचे में लाकर पहले से प्रेमी को सूचना दे दिया बगीचे में जैसे ही मृतक मक्खन पहुंचा आरोपी प्रेमी लालचंद और उसकी पत्नी आरोपी कमलावती ने लोहे की रॉड से उसके सर पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं अब पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...