रिपोर्ट : शोमेश कुमार / मोहम्मद आबिद
एटा : नाबालिग बच्चियों के मामले में शासन और प्रशासन चाहे कितनी भी सतर्कता बरत लें लेकिन हवसी पिशाच अपनी हवस को शांत करने के लिए धूमते रहते हैं बतादें कि एटा से ही एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक युवक ने 7 साल की नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया है औऱ घटना को अंजाम देकर फरार होने की फिराक में था।
खबर एटा जनपद की कोतवाली नगर क्षेत्र से है जहां एक 7 साल की नाबालिका को एक हवसी पिशाच ने अपनी हवस का शिकार बनाया जहां बताया जा रहा है की बालिका कुछ पैसे लेकर अपने घर से नीचे उतरकर सामान लेने जा रही थी तभी उसके पैसे आरोपी ने छीन लिए और जैसे ही पीड़ित बच्ची आरोपी के पीछे पैसे लेने के लिए गईतो आरोपी ने पैसे छीन लिए औऱ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
वहीं बच्ची के चीखने की आवाज सुन उसके परिजन नीचे की और भागे और मौके पर ही युवक अशोक को दबोच लिया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालिका को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है वही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है, मामले की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।