1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बाटी-चोखा खाने से बिगड़ी चार की तबियत, गंभीर बताई हालत

बाटी-चोखा खाने से बिगड़ी चार की तबियत, गंभीर बताई हालत

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट: नंदनी तोदी
आजमगढ़: उत्तरप्रदेश और बिहार के लोगों का सबसे पसंदीदा बाटी चोखा माना जाता है। इसी बीच एक खबर सामने आई जिसे सुनकर आप हैरान हो जायेंगे।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद स्थित रौनापार थाना क्षेत्र के महादेव जमसर गांव में बीती रात एक परिवार के चार लोगों की हालत बाटी-चोखा खाने के बाद काफी बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल रेफेर किया गया है।

खबरों की माने तो, महादेवा जमसर गांव में अरविंद निषाद के घर रात में देर रात दाल, चावल और चोखा बनाया गया था। जिसे खाते ही घर के चार लोगों की हालत काफी बिगड़ गई। अचानक ऐसी स्थिति देख परिवार में काफी हड़कंप मच गया।

जल्द बाज़ी में सभी पीड़ितों को निजी अस्पताल ले जाया जायेगा, जिसमे से दो यानी अमीचंद और जानकी की हालत गंभीर देखते हुए सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। चिकित्सको ने बताया कि ये मामला फ़ूड प्वाइजनिंग का लग रहा है। कोतवाल नंद कुमार तिवारी ने बताया कि सभी बीमार चार लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है मामले की जांच की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...