1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. अपनी शादी में भौकाल दिखाना पड़ा दूल्हे पर भारी, शादी के दिन ही खानी पड़ी जेल की हवा

अपनी शादी में भौकाल दिखाना पड़ा दूल्हे पर भारी, शादी के दिन ही खानी पड़ी जेल की हवा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अपनी शादी में भौकाल दिखाना पड़ा दूल्हे पर भारी, शादी के दिन ही खानी पड़ी जेल की हवा

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए क्या कुछ नहीं कर जाते, जिसकी जो हैसियत होती है, उसके अनुसार लोग अपनी शादी को यादगार बनाने में जुट जाते हैं। शादी को यादगार बनाने का पाकिस्तान से एक ऐसा अजाबोगरीब मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी दंग रह जायेंगे। पाकिस्तान में हुए इस शादी में दूल्हा कुछ ऐसा यादगार लम्हा कैद करवाना चाहता था, जो सबसे हटके हो। दूल्हे के इसी चाहत के कारण उसको जेल की हवा भी खानी पड़ गई।

दरअसल, दूल्हे के कुछ अलग फोटो शूट करवाने के लिए शादी में शेर के बच्चे को मंगवाया गया था। जब कपल की तस्वीर लेनी थी, तब शेर के बच्चे को गोद में रखा गया। मिली जानकरी के मुताबिक शेर के बच्चे को ड्रग्स दिया गया था। इसके बाद फोटोशूट के दौरान उसे गोद में दिया गया।

आपको बता दें कि जैसे ही फोटोशूट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, हंगामा मच गया। वाइल्डलाइफ डिपार्टमेंट पंजाब ने इसकी खोज शुरू की, जानकारी मिलने के बाद पति-पत्नी के खिलाफ एक्शन लिया गया। अधिकारीयों ने बताया कि, आप शादी-ब्याह में ऐसे जानवर रख सकते हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल कमर्शियल पर्पस से नहीं कर सकते।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...