रिपोर्ट :- मोहम्मद आबिद
रामपुर: इंसान को बिगाड़ने और संवारने के लिए प्यार अहम रोल निभाता है और प्यार के आगे खून के रिश्ते भी फीके पड़ जाते हैं और हम बात कर रहे हैं रामपुर की जहां एक युवती ने अपने प्रेमी के लिए अपने परिवार को ही छोड़ दिया।
दरअसल, युवती एक युवक से बेइंतहा प्यार करती थी लेकिन परिजनों को यह बात नहीं भा रही थी और फिर वहीं जो फिल्मों में दिखाया जाता है वहीं हुआ और प्रेमिका ने अपने सभी परिवार वालों को नशीला पदार्थ खिलाकर सुला दिया जिसके बाद युवती घर में रखा सभी कीमती सामान लेकर फरार हो गई। घटना के बाद थाने पहुंचे युवती के परिजनों ने मामला दर्ज कराया और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार दोनों प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रेमी युगल को जेल से रिहाई मिलने के बाद लड़की के परिवार वाले उसे लेने पहुंचे लेकिन परिजनों की लाख मिन्नतों के बाद भी लड़की का दिल नहीं पसीजा और वह लड़के के परिजनों के साथ चली गई।
मामला रामपुर के पटवाई थाना क्षेत्र में एक युवती अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी लेकिन उसके परिजन तैयार नहीं थे। परिजनों ने प्रेमी युगल पर एफआईआर दर्ज करा दी थी और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया था वहीं जब दोनों की रिहाई का समय आया तो बेटी की मां का दिल भर आया और लेने के लिए पहुंच गई लेकिन युवती अपने प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी रही और अपने मां बाप के साथ नहीं गई।लड़की के मुताबिक वह अपनी मर्जी से लड़के के साथ रहना चाहती है।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने बताया कि लड़की वालों ने लड़की और लड़के दोनों के खिलाफ मुकदमा लिखाया था। लड़की पर यह आरोप था कि वह चोरी करके कुछ सामान ले गई है और घर में कुछ लोगों को जहरीला पदार्थ देकर बेहोश करके चली गई। पूरे मामल में पुलिस कार्रवाई कर रही है।