1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 26 जनवरी को रखी जाएगी भव्य मस्जिद की नींव

26 जनवरी को रखी जाएगी भव्य मस्जिद की नींव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
26 जनवरी को रखी जाएगी भव्य मस्जिद की नींव

26 जनवरी को रखी जाएगी भव्य मस्जिद की नींव

अयोध्‍या : श्रीराम जन्‍म भूमि-बाबरी मस्जिद विवाद के निपटारे के लिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तहत अयोध्‍या में मिली पांच एकड़ जमीन पर 26 जनवरी को नई मस्जिद की नींव रखी जा सकती है।

इंडो इस्‍लामिक कल्‍चर फाउंडेशन के प्रवक्‍ता अतहर हुसैन ने इसकी उम्‍मीद जताई है। रौनाही में मिली पांच एकड़ जमीन पर विशाल मस्जिद बनाने की योजना है।

मुस्लिम पक्षकार इस जमीन पर जल्‍द ही निर्माण शुरू कर सकता है। अतहर हुसैन के अनुसार 26 जनवरी को मस्जिद की नींव रखी जा सकती है। इसके पहले 19 दिसम्‍बर को इंडो इस्‍लामिक कल्‍चर फाउंडेशन की एक बैठक बुलाई गई है।

बैठक लखनऊ में होगी। कुछ लोग इससे वर्चुअली भी जुड़ेंगे। बैठक में इंडो इस्लामिक कल्चर फाउंडेशन के सदस्यों के अलावा मस्जिद का नक्शा बनाने वाले आर्किटेक्ट भी शामिल होंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...