रिपोर्ट – माया सिंह
उत्तर प्रदेश : यूपी के कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है । कोरोना के खौफ से लोग इतने सहमे हुये हैं कि दवा से उनका भरोसा उठ गया है और मनगढंत देशी उपाय अपनाने के बाद अब टोना-टोटका पर उतर आये हैं । ऐसा ही आश्चर्यजनक मामला कानपुर के एक कोविड सेंटर से देखने के मिला है , जहां कुछ औरतें अपने मरीजों का ऑक्सीजन मास्क निकालकर पूजा करते नजर आ रही है । अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है ।
वायरल वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि दो औरत कोविड सेंटर में घुस जाती है और अपने मरीज के ऑक्सीजन मास्क हटाकर पूजा – पाठ करने लगती है । वैदिक मंत्रोच्चारण करने के साथ ही जोर- जोर से जयकारे भी लगा रही है , इससे पूरे वार्ड में दोनों महिलाओं की आवाज गूंजने लगती है ।
महिलाओं के इस अंधविश्वास का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है । महिलाएं दावा कर रही हैं कि इनके इस पूजा-पाठ से मरीज बिल्कुल ठीक हो जाएगा । इस दौरान वे दोनों एकदम निर्भीक नजर आ रही है , उनके चेहरे पर कोरोना संक्रमण का भय तनिक भी नजर नहीं आ रहा है और नाहि उन्हें इस बात की डर है कि बाहर निकलने पर उनके वजह से कोई और कोरोना संक्रमित हो सकता है ।
हालांकि ऑक्सीजन मास्क हटाने के कारण कुछ देर बाद ही मरीज की मौत हो गयी , जिसके बाद दोनों महिलाओं ने अस्पताल में जमकर हंगामा करती है और वार्ड के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाती है।
इस वीडियो के संबंध में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर आरबी कमल ने बताया कि यह यह वीडियो 22 अप्रैल की है जब कोविड वार्ड में डॉक्टर अशोक वर्मा तैनात थे , तभी दो महिला रात के समय जबरन कोविड वार्ड में मरीज को देखने के बहाने घुस गयी और कहने लगी मरीज पर भूत का साया है ये इलाज से ठीक नहीं होंगे ।
डॉक्टर के लाख मना करने के बावजूद महिलाएं नहीं मानी और दोनों बेड पर पूजा पाठ करने लगी । डॉक्टर जब भी मना करने की कोशिश करते तो उनसे दोनों लड़ बैठती । इसके बाद मरीज की मौत हो गयी फिर दोनों ने अस्पताल में हंगामा की और लाश को छोड़कर चली गयी । उनके चले जाने के बाद कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया । हालांकि दोनो महिलाओं पर केस दर्ज कराने को लेकर डॉक्टर आरबी ने कुछ नहीं कहा ।