नई दिल्ली : डॉक्टर को धरती का भगवान कहा जाता है, क्योंकि भगवान के बाद अगर किसी मनुष्य का कोई पीड़ा या कष्ट दूर करता है या दूसरी जिंदगी देता है, तो वो डॉक्टर ही है। हालांकि कई बार ऐसी भी खबरें आती है, जिसमें डॉक्टर पर गैर-जिम्मेदराना रवैया और लापरवाही का आरोप लगता है। फिर भी वे अपनी इस आदत को नहीं सुधारते…
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही डॉक्टर का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग काफी हैरान है। क्योंकि डॉक्टर जूम पर वर्जुअल कोर्ट में सुनवाई के लिए ऑपरेशन थियेटर से ही उपस्थित हो जाता है। डॉक्टर की ये हरकत लोगों को नागवार गुजरी और इसे डॉक्टर का गैरजिम्मेदाराना रवैया बताया जा रहा है।
देखें वीडियो
Judge: “Unless I’m mistaken, I’m seeing a defendant who’s in the middle of an operating room appearing to be actively engaged in providing services to a patient. Is that correct, Mr. Green?”
Defendant: “Yes, sir.”
Judge: “Or should I say, Dr. Green.”
— Ajit Pai (@AjitPai) February 28, 2021
वीडियो में एक डॉक्टर है जो ऑपरेशन थियेटर में है। डॉक्टर ग्रीन ने सर्जरी के दौरान पहनने वाले कपड़े पहने हुए हैं मास्क लगाया हुआ है और ग्लब्स भी पहने हुए हैं। जैसे ही डॉक्टर की सुनवाई का समय हुआ डॉक्टर जूम पर वर्चुअल कोर्ट में सुनवाई के लिए उपस्थित हो गया। जैसे ही डॉक्टर सुनवाई के लिए पेश हुए तो क्लर्क ने उनसे पूछा, ‘क्या आप सुनवाई के लिए उपस्थित हैं? ऐसा लग रहा है कि आप अभी ऑपरेशन रूम में हैं।’ जिस पर डॉक्टर ग्रीन ने कहा कि हां वह सर्जरी कर रहे हैं लेकिन सुनवाई के लिए उपस्थित हैं। वहीं जब पीठासीन अधिकारी ने मरीज के इस बारे में बात की तो डॉक्टर ग्रीन ने कहा कि उनके साथ एक और सर्जन हैं जो सर्जरी कर रहे हैं।
आपको बता दें कि इस वीडिया के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने डॉक्टर के प्रति नाराजगी जाहिर की है और गैरजिम्मेदाराना रवैया बताकर डॉक्टर के लाइसेंस रद्द करने की बात कह रहें है। बता दें कि गैर-जिम्मेदराना डॉक्टर का यह वीडियो अमेरिका का है।