कमिश्नर के कोरोना संक्रमित होने से प्रशासनिक अफसरों में हड़कंप, पढ़े
उत्तर प्रदेश में मेरठ मंडल की कमिश्नर अनीता सी मेश्राम भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं जिसके बाद फिलहाल वह होम आइसोलेशन में हैं। उनके स्वस्थ्य होने तक मेरठ मंडल का चार्ज नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन की एमडी और अथॉरिटी की सीईओ रितु माहेश्वरी को सौंपा गया है।
इनके अलावा डीएन डिग्री कॉलेज के एक एसोसिएट प्रोफेसर और इस्माइल डिग्री कॉलेज के एक असिस्टेंट प्रोफेसर और क्लर्क भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
प्रदेश के मेरठ में सेामवार को हुई जांच में कमिश्नर अनीता सी मेश्राम के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। हाल ही में मेरठ खंड स्नातक और शिक्षक सीट से निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव की निर्वाचन अधिकारी रही हैं।
जिले में पिछले 24 घंटे में 164 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। नए मरीजों में चार हेल्थ वर्कर, सैनिक, घरेलू महिलाएं, कारोबारी, स्टूडेंटस, नौकरीपेशा लोग शामिल हैं।
जिले में अब तक 18994 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 16460 मरीजों को इलाज के बाद ठीक होने पर अस्पताल से छुटटी दी जा चुकी है।