कोरोना वैक्सीन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोडमैप से विपक्षी पार्टियां सहमत नजर नहीं आ रही हैं। कांग्रेस पार्टी के बाद समाजवादी पार्टी ने भी इसपर सवाल खड़े किए हैं।
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा है कि केंद्र सरकार वैक्सीन को लाने में बहुत जल्दबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि सर्वदलीय बैठक में उन्होंने पीएम मोदी को ये सुझाव दिया है कि वैक्सीन के इस्तेमाल में जल्दबाजी ना की जाए।
Govt had said to increase GDP to 2.5% by 2025 but it's 1.5% now. I've suggested to make it 2.5% in 2022 instead of 2025. Also suggested not to use vaccine in a hurry. It should be used only after assuring safety. We should depend on mask & sanitiser till then: Ram Gopal Yadav, SP https://t.co/D1WWapSxkm pic.twitter.com/SylzkY78Dn
— ANI (@ANI) December 4, 2020
रामगोपाल यादव ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ये सुझाव दिया है कि सुरक्षा का आश्वासन मिलने के बाद ही लोगों को वैक्सीन का टीका लगाना शुरू किया जाए, तब तक हमें मास्क और सैनिटाइजर पर निर्भर रहना चाहिए।
रामगोपाल यादव ने इस ऑल पार्टी मीटिंग में पीएम मोदी से कहा कि अभी वैक्सीन के इस्तेमाल में जल्दबाजी ना करके देश की जीडीपी को ओर ध्यान दिया जाए। सरकार का लक्ष्य है कि 2025 तक देश की जीडीपी 2.5 हो, लेकिन मैं ये कहूंगा कि 2022 तक ही देश की जीडीपी 2.5 की जा सकती है, जो कि अभी 1.5 फीसदी है।