रिपोर्ट : मनीष जैन / मोहम्मद आबिद
आगरा : शादी में खाने को लेकर लड़ाई झगड़े की खबरें तो आपने खूब सुनीं होंगी लेकिन यहां मामला कुछ और ही है और जहां शादी की सभी तैयारियां और रस्मों के बीच में दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया है और दुल्हा अब अग्नि के फेरे छोड़कर थाने के चक्कर लगा रहा है।
[videopress 3I64JqUA]
बताया जा रहा है की बैंड बाजों के साथ दूल्हा दुल्हन के घर उसके द्वार पहुंचा और सभी कार्यक्रम धूमधाम से चल रहे थे और बारातियों का खाना पीना होने के बाद शादी की रस्में हुई थी तो सबसे पहले तिलक कार्यक्रम संपूर्ण रूप से पूरा होने के बाद दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया जिसके बाद बारातियों में हड़कंप मच गया।
[videopress hTolctx6]
धूम धाम से मनाई जा रही शादी के बीच दुल्हन के मना करने से हड़कंप मच गया जिसके बाद से सुल्ह समझौता का दौर शुरू हो गया और दुल्हन के सात फेरे मना करने के बाद से दुल्हन के परिजनों का आरोप है की दुल्हा यानी लड़का बदल दिया गया है और जिस लड़के से रिश्ता तय हुआ था वो कोई और दूसरा लड़का है और अब शादी किसी दूसरे लड़के से हो रहा है।
[videopress IomXCsN0]
बतादें की कानपुर नगर से बारात बाह आई थी और अब पूरी घटना के बाद से दुल्हे के परिजनों और बारातियों ने इक्टठा होकर पुलिस थाने पहुंचे जहां उन्होंने पूरे मामले की शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं दूसरी तरफ दुल्हन के परिजनों ने भी पूरे मामले में इंसाफा की गुहार लगाई है।
[videopress Gc8aPsmY]