1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ईख के खेत में मिला नाबालिग किशोर का शव, धारदार हथियार से की गई गला रेतकर हत्या

ईख के खेत में मिला नाबालिग किशोर का शव, धारदार हथियार से की गई गला रेतकर हत्या

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ईख के खेत में मिला नाबालिग किशोर का शव, धारदार हथियार से की गई गला रेतकर हत्या

रिपोर्ट : सतीश सिंह /  मोहम्मद आबिद
संभल :   उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद से अपराधों पर लगाम कसी जा रहा है लेकिन अपराधी सख्ती के बाद भी अपराध कर रहे हैं और आज इसी कड़ी में एक नबालिग का शव मिलने का मलने का मामला सामने आया है जहां नाबालिग का शव ईख के खेत में मिलने से सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

बता दें कि पूरा मामला जनपद संभल के रजपुरा थाना क्षेत्र का है जहां एक 13 साल के किशोर की निर्मम हत्या कर शव को गन्ने के खेत में फेंकने का सामने आया है जहां रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा गवां का है, जहां बताया जा रहा है की मृतक किशोर एक दिन पहले से लापता था और  नाबालिग की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।

बताया जा रहा है की सुबह जब लोग शौच के लिए खेतों में गए को ईंख के खेत में नाबालिग का शव दिखाई दिया जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ एकट्टा हो गई जिसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया और रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Reed, farm, dead teenager's body, sharp weapon, strangulation, police, murder, accused absconding, arrested

वहीं पूरे मामले में एएसपी आलोक जायसवाल का कहना है की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही और आरोपियों की पहचान के लिए टीमों का गठन का कर दिया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...