1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. ऑस्कर विजेता क्रिस्टोफर प्लमर के जीवन का सबसे बड़ा सच, क्या सच में वो GAY थे ?

ऑस्कर विजेता क्रिस्टोफर प्लमर के जीवन का सबसे बड़ा सच, क्या सच में वो GAY थे ?

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ऑस्कर विजेता क्रिस्टोफर प्लमर के जीवन का सबसे बड़ा सच, क्या सच में वो GAY थे ?

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

नई दिल्ली: हॉलीवुड अभिनेता जिन्होंने ऑस्कर के साथ कई अवॉर्ड अपने नाम किए। 91 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले इस महान कलाकार का नाम क्रिस्टोफर प्लमर है। जिनकी मौत  ने पूरे फिल्मी जगत में शोक की लहर पैदा करदी। इन्होंने अपने फिल्मी सफर में अर्धशतक पार किया था। अभिनेता क्रिस्टोफर प्लमर ने अपने फिल्मी सफर में कई ऐसे रिकॉर्ड बनाये जो हमेशा अमर रहेंगे। क्रिस्टोफर का निधन उनके ही कनेक्टिक स्थित आवास पर हुआ और एक्टर के मैनेजर लो पिट ने इस दुखद खबर की पुष्टि की।

वो साल था 2012 और फिल्म थी ‘बिगिनर्स (Beginners)’ जिसमें एक्टर क्रिस्टोफर ने काम किया और इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड भी मिला। इस वक्त उनकी उम्र 82 साल थी और वह उस फिल्म में सपोर्टिंग एक्टर थे। इस फिल्म में क्रिस्टोफर ने एक गे शख्स का किरदार निभाया था। और ये किरदार ऐसे निभाया कि कई सालों के बाद तक भी लोग इस बात को मानते रहे कि वो एक गे है।

उनके सबसे करीबी दोस्त और मैनेजर लो पिट ने जब उनके निधन की जानकारी दी तो उस वक्त क्रिस्टोफर प्लमर के जीवन के उस अंतिम पलों में उनकी 51 साल की पत्नी एलेन टेलर उनके साथ मौजूद रहीं। पिट के अनुसार ‘क्रिस्टोफर एक असाधारण व्यक्ति थे, जो अपने प्रोफेशन को काफी पसंद और सम्मान करते थे।’ बता दें कि प्लमर सिनेमा के इतिहास की बेस्ट म्यूजिकल फिल्म ‘द साउंड ऑफ म्यूजिक’ में अभिनय कर चुके हैं। इसके अलावा क्रिस्टोफर प्लमर ने The Insider, A Beautiful Mind और The Last Station जैसी फिल्मों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। कहने को उन्होंने कई हिट फिल्में दीं, अवॉर्ड भी मिले, लेकिन बतौर लीड हीरो काम करने की उनकी चाह कम ही रही।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...