बॉलीवुड में किसी भी अभिनेता या अभिनेत्री का अफेयर होना आम बात है लेकिन कई बार ऐसा भी हुआ है कि शादी से पहले कई ऐक्ट्रेसेस अपनी प्रेगनेंसी को लेकर सुर्खियों में छाई रहीं। बॉलीवुड में एक दो नहीं बल्कि कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो शादी से पहले ही प्रेगनेंट हो गईं थीं और उन्होंने प्रेगनेंट होने के बाद शादी की। आज हम बात करते हैं उन हीरोइनों की जिनके बारे में कहा जाता है कि वे शादी के पहले ही प्रेगनेंट हो गईं।

बोनी कपूर ने श्रीदेवी का दिल तब जीत लिया जब उनकी बीमार मां का अमेरिका में इलाज चल रहा था। बोनी ने श्रीदेवी की मां के इलाज के लिए बहुत सहायता की थी। साल 1996 में श्रीदेवी ने अचानक बोनी से शादी कर अपने सभी फैंस को हैरान कर दिया था। कहा गया कि श्रीदेवी प्रेगनेंट हो गईं और उन्होंने बोनी को पति बनाने में देर नहीं की। श्रीदेवी ने इस बात को खुद स्वीकारा भी किया था।

एक वक्त था जब सेलिना जेटली अपने प्रंगनेंसी को लेकर चर्चा में छा गई थीं, हालांकि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड पीटर से तुरंत शादी कर ली और कुछ महीने बाद जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। जिसके बाद वह चर्चा में आ गयी और उसके बाद यह बात पता चली थी कि वे शादी से पहले ही प्रेगनेंट थी।

महिमा चौधरी ने अपने करियर की शुरूआत सुभाष घई की फिल्म ‘परदेस’ की थी। उनका असली नाम ऋतु चौधरी है। सुभाष मानते हैं कि ‘म’ शब्द से शुरू होने वाले नाम की हीरोइनें उनके लिए भाग्यशाली होती हैं इसलिए उन्होंने ऋतु को महिमा बना दिया। महिमा ने 2006 में अचानक बॉबी मुखर्जी से शादी कर ली। उस समय उनके हाथ में कुछ फिल्में भी थी। उस वक्त चर्चा थी कि महिमा ने ये शादी इसलिए की क्योंकि वे शादी से पहले ही प्रेगनेंट हो गई थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही उन्होंने बेटी को जन्म दिया।

बॉलीवुड की फिट और हॉट अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा का बिजनेसमैन शकील से रोमांस चल रहा था, जिसके बाद दोनों ने शादी के बंधन में बंध कर हमेसा के लिए एक दूसरे के एक हो गए। लेकिन कुछ ही समय बाद पता चला कि वो प्रेगनेंट हैं, उस दौरान यह खबर मीडिया के फ्रंट पेज पर थी।

फिल्म राजतिलक की शूटिंग के दौरान कमल हासन और सारिका के बीच रोमांस शुरू हुआ। अचानक दोनों ने शादी कर ली जिसकी पीछे की वजह बताई गई कि सारिका प्रेगनेंट हो गई थी।

नीना गुप्ता ने अचानक से यह बोलकर अपने सभी फैंस को चौंका दिया कि वे प्रेगनेंट हैं। उन्होंने उस समय तो बच्चे के पिता का नाम भी नहीं बताया। लेकिन नीना ने साहसिक फैसला लेते हुए अपने बच्चे को जन्म दिया। बाद में खबरों के माध्यम से पता चला कि क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स बच्चे के पिता हैं।