1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. देश का 7वां प्रदूषित शहर ताजनगरी आगरा, जानें क्या रही वजह

देश का 7वां प्रदूषित शहर ताजनगरी आगरा, जानें क्या रही वजह

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
देश का 7वां प्रदूषित शहर ताजनगरी आगरा, जानें क्या रही वजह

आगरा: वैश्विक कोरोना महामारी के दौरान लगे लॉक डाउन से वातावरण पूरी तरह से साफ हो गया था जिसकी वजह से ओजोन परत में हुए छेद भी भर गए थे लेकिन जैसे जैसे देश अनलॉक हुआ वैसे वैसे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई और पॉल्यूशन की मात्रा में भी इजाफा दर्ज होना शुरू हो गया है।

मकर संक्रांति के मौके पर ताजनगरी की आवोहवा जहरीली हो चुकी है जिसकी वजह से सांस लेने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और दो दिन के लगातार घने कोहरे के चलते पॉल्यूशन तत्वों के साथ मिलकर धुंध की परत बिछी हुई है और आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 378 पर पहुंच गया जिसकी वजह से आगरा देश का सातवां प्रदूषित शहर में पहुंच गया।

आगरा में गुरुवार को पार्टिकुलेट मैटर 2.5 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर की मात्रा अधिकतम 498 तक पहुंच गई जो इस साल सबसे ज्यादा है। सामान्य से 8 गुना ज्यादा रहे पीएम कणों का यह अधिकतम स्तर है। न केवल अधिकतम, बल्कि न्यूनतम स्तर भी सामान्य से 5 गुना यानी 315 पर रहा।  बतादें की आगरा में काफी समय से सीवर और पाइपलाइनों का कार्य काफी समय से चल रहा है और खुदाई होने की वजह से भी पॉल्यूशन की मात्रा में इजाफा दर्ज किया गया है।

मकर संक्रांति के बाद से जहां एक तरफ पॉल्यूशन में इजाफा दर्ज किया गया है तो वहीं सर्दी बढ़ने के साथ साथ सूरज की गर्मी भी लोगों को मिल रही है और हालांकि शाम के समय में शीतलहर चलने से लोगों को सर्दी से दो चार होना पड़ रहा है जहां आगरा पॉल्यूशन के मामले में सातवां शहर है तो शर्दी के मामले में भी आगरा 7वां शहर है वहीं प्रदेश में सबसे सर्द शहर मेरठ रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस पर है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...