रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: किसान आंदोलन का बुधवार को 70वां दिन है। इससे पहले 26 जनवरी को किसान आंदोलन हिंसक हो गया था। जिसमें करीब 400 से ज्यादा पुलिस वाले घायल हो गये थे। आपको बता दें कि 26 जनवरी को किसान आंदोलन में भाग लेने वाले हिंसक लोगो ने लाल किला पर तिरंगा के समानांतर अपना झंडा लगा दिया था। देशवासियो ने इसका विरोध किया। जिसके बाद किसान आंदोलन कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा था। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैट ने अपने ऑसूओं से एक बार फिर इस आंदोलन में जान फूंक दी है।
why aren’t we talking about this?! #FarmersProtest https://t.co/obmIlXhK9S
— Rihanna (@rihanna) February 2, 2021
इस आंदोलन में इंटरनेशनल स्टार भी सोशल मीडिय़ा के माध्यम से कूद गये हैं। बीते दो फरवरी को हॉलीवुड पॉप स्टार रेहाना ने भारत में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर एक ट्वीट किया। ट्वीटर के माध्यम से उन्होने एक रिपोर्ट का लिंक शेयर करते हुए आंदोलन के दौरान इंटरनेट सेवा रोके जाने पर सवाल उठा दिया। रेहाना के ट्वीट करते ही सोशल मीडिया पर सनसनी फैल गई। इतना ही नहीं रेहाना भारत में टॉप ट्विटर ट्रेंड बन गई। कुछ भारतीय ने इसका विरोध करते हुए कहा कि यह भारत का आंतरिक मामला है। इसमें दखल ना दें।
My country is proud of our farmers and knows how important they are, I trust it will be addressed soon. We don’t need an outsider poking her nose in our internal matters!
— Pragyan Ojha (@pragyanojha) February 2, 2021
भारतीय क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा ने रेहाना को ट्वीटर पर ही जबाब देते हुए कहा कि “हमें अपने आंतरिक मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति के दखल की आवश्यकता नहीं है”। उन्होने ट्वीटर पर लिखा कि “मेरा देश किसानों पर गर्व करता है और जानता है कि वे कितने महत्वपूर्ण हैं, मुझे विश्वास है कि जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा। हमें अपने आंतरिक मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति के दखल की जरूरत नहीं है”।
No one is talking about it because they are not farmers they are terrorists who are trying to divide India, so that China can take over our vulnerable broken nation and make it a Chinese colony much like USA…
Sit down you fool, we are not selling our nation like you dummies. https://t.co/OIAD5Pa61a— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) February 2, 2021
वहीं अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी रेहाना पर जमकर बरसी। कंगना ने रेहाना के लिए अपशब्द का भी प्रयोग किया है। कंगना ने ट्वीटर पर लिखा कि “कोई भी इस बारे में बात नहीं कर रहा है क्योंकि ये लोग किसान नहीं, आतंकवादी हैं। ये आतंकवादी भारत को बांटना चाहते हैं ताकि चीन हमारे देश पर कब्जा कर ले और USA जैसी चाइनीज कॉलोनी बना दे। हम तुम्हारे जैसे बेवकूफ नहीं हैं जो अपने देश को बेच दें”।