1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. इंडोनेशिया में भयानक ज्वालामुखी विस्फोट, 3 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों के प्रवेश पर रोक

इंडोनेशिया में भयानक ज्वालामुखी विस्फोट, 3 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों के प्रवेश पर रोक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
इंडोनेशिया में भयानक ज्वालामुखी विस्फोट, 3 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों के प्रवेश पर रोक

इंडोनेशिया का माउंट मेरापी में रविवार को एक ज्वालामुखी विस्फोट हो गया। इसके बाद ज्वालमुखी से 6 किलोमीटर ऊंचाई तक राख निकलने लगी। इसके तुरंत बाद ही उड़ानों को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, हवा क्रेटर के पश्चिम में बहने लगी और इसके बाद इंडोनेशिया के जावा द्वीप में स्थित ज्वालामुखी के पास रहने वाले लोगों के 3 किलोमीटर के दायरे में प्रवेश पर रोक लगा दी गई।

इसके साथ ही ज्वालामुखी विस्फोट के बाद एजेंसी द्वारा रेड कोड के साथ उड़ानों के लिए एक नोटिस जारी किया गया है। 2,930 ऊंचे माउंट मेरापी में इससे पहले 2 अप्रैल को विस्फोट हुआ था। आसमान में 3 किलोमीटर तक राख उड़ने लगी थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...