{ सतीश संगम की रिपोर्ट }
उत्तर प्रदेश में अपना क्वॉरेंटाइन पूरा कर चुके देशी, विदेशी बंदियों के लिए कुल 34 अस्थाई जेल बनाई गई हैं।
यहां 156 विदेशी जमातियों के साथ कुल 288 आरोपी रखे गए हैं. इनमें सबसे ज्यादा 65 विदेशी जमाती सहारनपुर जेल में बंद हैं।
विदेशी जमातियों पर टूरिस्ट वीज़ा पर जमाती गतिविधियों में शामिल होने और लॉक डाउन तोड़ने और एपेडेमिक एक्ट उल्लंघन का आरोप है।
बंद विदेशियों में फ्रांस, मोरक्को, मलेशिया, थाईलैंड,किर्गिस्तान,कजाकिस्तान,बांग्लादेश,सूडान,फिलिस्तीन,सीरिया, माली के नागरिक शामिल. अस्थाई जेलो में 132 भारतीय नागरिक भी बंद।
लखनऊ के कश्मीरी मोहल्ला म्युनिसिपल गर्ल्स इंटर कॉलेज को बनाया गया अस्थाई जेल. लखनऊ अस्थाई जेल में बंद है 19 पुरुष 4 महीला विदेशी नागरिक।
अस्थाई जेल में बंद है मलेशिया के 2, किर्गिस्तान के 23, कजाकिस्तान के 2, बांग्लादेश के 54, इंडोनेशिया के 41, सूडान के 4, थाईलैंड के 13 विदेशी नागरिक।
2 अस्थाई जेलो में महिला विदेशी नागरिक भी है बंद, लखनऊ और बुलंदशहर की अस्थाई जेल में बंद है 4-4 महिला विदेशी नागरिक।