हरदोई में बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आर्मी गांव निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी घर में रखें जेवरात व नगदी को लेकर उन्नाव जनपद निवासी युवक के साथ फरार हो गई। पीड़ित पिता ने प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से गुहार लगाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आर्मी गांव निवासी रीना काल्पनिक नाम उम्र लगभग 17 वर्ष घर में रखे जेवर तथा नगद ₹50000 लेकर अनुज पुत्र अज्ञात निवासी उसरहा थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव के साथ एक दिसंबर 2020 को सुबह लगभग 10:00 बजे अचानक फरार हो गई।
पीड़ित पिता ने बघौली पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए गांव के ही ममता पत्नी अशरफी व विक्रम पुत्र रामभरोसे को अपनी पुत्री के भगाने में सहयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। थानाध्यक्ष जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि उक्त प्रकरण की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।