अभी कुछ दिन पहले ही बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान के भाई अरमान जैन की शादी हुई है। अरमान जैन की शादी मुंबई में बीते दिनों काफी धूमधाम से की गई है इसी के साथ ये इस साल की सबसे आलिशान शादियों में से एक है। अरमान ने अनीसा मल्होत्रा के साथ सात फेरे लिए हैं।
करीना के भाई की शादी हो और उसमे बॉलीवुड का जमावड़ा ना लगे ऐसा कभी हो ही नहीं सकता। इस दौरान पूरा कपूर खानदान एक फ्रेम में नजर आया। अरमान की कजिन सिस्टर्स करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर की डैशिंग फोटोज भी सुर्खियों में रहीं।

इसके अलावा शादी में जो सबसे ज्यादा लोगों के लिए सेंटर ऑफ अट्रैक्शन थी वो थी आदर जैन और तारा सुतारिया की जोड़ी। दोनों फंक्शन में साथ नजर आए और सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। हाल ही में रिद्धिमा कपूर ने एक फैमिली फोटो शेयर की है जिसमें ये कपल एक साथ नजर आ रहे हैं। लेनिक अब लगता है कि कपूर खानदान में जल्द ही एक बार फिर से शहनाई बजने वाली हैं।
आपको बता दे कि ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है जिसमें तारा सुतारिया और आदर जैन आगे बैठे नजर आ रहे हैं। रिद्धिमा ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- ‘फैमिली’. इससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि तारा ना सिर्फ आदर के साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं बल्कि वे उनकी फैमिली के साथ भी काफी घुल मिल गई हैं।
अब बात करे वर्क फ्रंट की तो तारा सुतारिया ने साल 2019 में आई फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसी साल उनकी फिल्म मरजावां भी रिलीज हुई थी। इसमें उनके अपोजिट सिद्धार्थ मल्होत्रा थे मगर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाने में नाकामयाब रही। अब वो बहुत जल्द ही एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी के साथ फिल्म तड़प में नजर आएंगी। दरअसल ये मूवी साल 2018 की तेलुगु फिल्म RX 100 का रीमेक है। बता दे कि ये फिल्म अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म भी है।