नई दिल्ली : देश में बेलगाम बढ़ता कोरोना का रफ्तार लगातार बढ़ता ही जा रहा है, जिससे पूरा साउथ वर्ल्ड शोकाकुल है। आपको बता दें कि सोमवार को तमिल फिल्मों के सुपरस्टार टीएनआर का कोरोना से निधन हो गया। ये एक हफ्ते पहले संक्रमित पाये गये थे और बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो टीएनआर का स्वास्थ्य लगातार गिर रहा था। इसे लेकर उन्हें डॉक्टर लगातार बचाने की कोशिश कर रहे थे, इसके बावजूद वो बच नहीं सकें और दुनिया को अलविदा कह दिया।
टीएनआर का ऑक्सीजन लेवल भी बहुत डाउन हो गया था और उन्होंने सोमवार को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। एक्टर नानी, विजय देवरकोंडा और विष्णु मंचू ने एक्टर के निधन पर दुख व्यक्त किया है और आकस्मिक निधन से स्तब्ध हैं। इसके साथ उन्होंने टीएनआर के परिवार के प्रति सांत्वना भी व्यक्त की है। टीएनआर एक टॉक शो से लोकप्रिय हुए थे। उनके इस शो का नाम था फ्रेंकली स्पीकिंग विद टीएनआर।
Shocked to hear that TNR gaaru passed away .. have seen few of his interviews and he was the best when it came to his research and ability to get his guests to speak their heart out . Condolences and strength to the family 🙏🏼
— Nani (@NameisNani) May 10, 2021
नानी ने अपने ट्विटर पर लिखा, ‘टीएनआर गारू के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। उनके कुछ इंटरव्यू देखे और वह शो में शामिल होने वाले मेहमानों के दिल की बात निकलवा लिया करते थे। उनके परिवार के साथ मेरी सांत्वना।’
Thinking of you fondly, remembering our two long conversations, your genuine interest, love and patience..
Your passing away has left all of us at home shaken, you will be missed TNR sir..
My respects and love.. pic.twitter.com/DQqzhGnhAc
— Vijay Deverakonda (@TheDeverakonda) May 10, 2021
विजय देवरकोंड ने ट्विटर पर लिखा कि, ‘आपके बारे में सोच रहा हूं, हमारी दो लंबी बातचीत, आपकी वास्तविक रुचि, प्यार और धैर्य को याद कर रहा हूं। आप चले गए और घर पर सभी को अकेला छोड़ दिया। आप याद आओगे।’
आपको बता दें कि टीएनआर एक्टर के साथ-साथ एंकरिंग भी करते थे। टीएनआर ने नेने राजू नेने मंत्री, सुब्रमण्यपुरम, फलकुमा दास, जॉर्ज रेड्डी, सवारी, एचआईटी जैसी हिट फिल्मों में काम किया था। उनके निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।