1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. बॉयफ्रेंड से बात करने पर तालिबान ने युवती को दी ये दर्दनाक सजा, लोगो का कांपा रुह

बॉयफ्रेंड से बात करने पर तालिबान ने युवती को दी ये दर्दनाक सजा, लोगो का कांपा रुह

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बॉयफ्रेंड से बात करने पर तालिबान ने युवती को दी ये दर्दनाक सजा, लोगो का कांपा रुह

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: तालीबान ने अफगानिस्तान में अपनी क्रूरता एक बार फिर चालू कर दी है। यहां से तालिबान द्वारा क्रूरता का ताजा मामला हेरात प्रांत से सामने आया है। जहां हफ्तागोला गांव में एक युवती के फोन पर बॉयफ्रेंड से बात कर ली। युवती द्वारा बॉयफ्रेंड से बात करने की भनक तालिबान को लग गई, जिसके बाद उसने सरेआम युवती को 40 कोड़े मारे। हद तो तब हो गई जब इसका विरोध करने के बजाय तालिबानी नेता इस क्रूर सजा का वीडियो बनाते रहे थे। क्रूरता की यह विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस घटना को फेसबुक पर 13 अप्रैल को साझा की गई थी।

आपको बता दें कि अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना अपना पैठ जमाये हुए थी, लेकिन वहां के हालात सामान्य होने पर अमेरिकी सेना वापस अमेरिका लौट आई है। जिसके बाद तालिबान ने वहां एक बार फिर अपनी क्रूरता चालू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, युवती ने शरिया कानून के खिलाफ बॉयफ्रेंड से बात की थी। इसके बाद स्थानीय लोग उसे सजा दिलाने के लिए तालिबान के पास गए और कट्टरपंथी मौलाना ने इस्लामी कानून के मुताबिक उसे कोड़े मारने की सजा सुनाई।

वहां के लोगो के अनुसार शरिया कानून के तहत कोड़े मारने की सजा के दौरान बड़ी संख्या में भीड़ मौजूद रही और युवती दर्द से कराहते हुए रहम की भीख मांगती रही। बुर्के में बैठी युवती यह कहती सुनाई दे रही है कि मुझे पश्चाताप है, मेरी गलती है, मैंने गड़बड़ कर दी है। लेकिन उसे मारने का सिलसिला नहीं रुका और धार्मिक कट्टरपंथी हंसते हुए मोबाइल फोन से रिकॉर्डिंग करते रहे।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...