1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे रोकने के लिए कई कदम उठाए , पढ़े

यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे रोकने के लिए कई कदम उठाए , पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे रोकने के लिए कई कदम उठाए , पढ़े

बढ़ते ठंढ के साथ कोहरे का कहर भी बढ़ जाता है,ऐसे में यमुना एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाएं भी बढ़ जाती हैं। बढ़ते हादसे को देखते हुए यमुना प्राधिकरण ने 15 दिसम्बर से 15 फरवरी तक एक्सप्रेसवे की रफ्तार घट जाएगी।

कारों की रफ्तार 80 और भारी वाहनों की 60 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। दरअसल, अभी सोमवार को ही यमुना एक्सप्रेसवे पर एक साथ 50 से ज्यादा वाहन घने कोहरे के कारण टकराए थे। जिसमें 2 की मौत जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक हर साल ठंड में छोटे बड़े लगभग 250 से 300 एक्सीडेंट होते हैं।

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि सर्दियों में कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे रोकने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। उनमें पहला वाहनों की गति सीमा को कम करना है। वर्तमान समय में गति सीमा हल्के वाहनों के लिए 100 और भारी वाहनों के लिए 80 किलोमीटर प्रति घंटे है, जिसे घटाकर क्रमश: 80 व 60 करने का फैसला लिया गया है। 15 दिसंबर से यह लागू हो जाएगा। पुलिस व जेपी कंपनी को भी इसकी सूचना भेज दी गई है।

अरुणवीर सिंह कहते है कि गति सीमा का उल्लंघन करने पर वाहनों के चालान काटे जाएंगे। उन्होंने बताया कि दोनों ही प्रवेश प्वाइंट आगरा व परी चौक पर पंफलेट बांटकर गति सीमा कम रखने की जानकारी दी जाएगी। टोल प्लाजा पर वाहन चालकों की सुस्ती दूर करने के लिए टोल प्रबंधन की तरफ से चाय का इंतजाम किया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...